हजीना सैयद ने अलका लांबा पर किया शर्मनाक कमेंट, केसी वेणुगोपाल से रिश्ते को किया सार्वजनिक
Newschuski Digital Desk: तमिलनाडु में चुनावी बिगुल बजने ही वाला है, लेकिन कांग्रेस पार्टी विकास और वादों के बजाय आपसी कलह के कारण चर्चा में है। तमिलनाडु महिला कांग्रेस की (पूर्व) अध्यक्ष हजीना सैयद को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित किए जाने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हजीना ने न केवल अलका लांबा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, बल्कि कांग्रेस के कद्दावर नेता केसी वेणुगोपाल का नाम घसीटते हुए बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी भी की है।
अलका लांबा द्वारा पद से हटाए जाने के बाद हजीना सैयद ने सोशल मीडिया (X) पर अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने लिखा कि उन्होंने पद से इस्तीफा पहले ही दे दिया था, ऐसे में अलका लांबा को उन्हें निकालने का कोई हक नहीं है। हजीना ने अलका पर निशाना साधते हुए कहा, अलका जी, आप किस तरह की इंसान हैं? आप महिला कांग्रेस के सदस्यों की मदद करने के बजाय मेंबरशिप के नाम पर पैसे लूटती हैं और अपनी जिंदगी के मजे लेती हैं। क्या आप खुद को प्रिंसेस डायना समझती हैं?

केसी वेणुगोपाल के नाम पर विवादित टिप्पणी
हजीना सैयद यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और अलका लांबा के रिश्तों को लेकर बेहद निजी और अश्वील टिप्पणी कर दी। उन्होंने लिखा, अपना ईगो (अहंकार) अपने बॉयफ्रेंड केसी वेणुगोपाल को दिखाइए, मुझे नहीं। कांग्रेस आपकी नौटंकियां बर्दाश्त कर सकती है, मैं नहीं। अपनी घटिया हरकतें अपने पास रखिए।
भ्रष्टाचार और महिला आरक्षण पर उठाए सवाल
हजीना ने आरोप लगाया कि अलका लांबा कार्यकर्ताओं की सदस्यता फीस के पैसों पर ऐश कर रही हैं। उन्होंने AIMC (अखिल भारतीय महिला कांग्रेस) के खातों के ऑडिट पर भी सवाल उठाए। हजीना का कहना है कि अलका लांबा आम आदमी पार्टी से आई हैं और कांग्रेस को बर्बाद कर रही हैं।
इसके अलावा, उन्होंने तमिलनाडु कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के. सेल्वपेरुंथगाई को भी भ्रष्ट बताया और आरोप लगाया कि वे महिलाओं की अनदेखी करते हैं। हजीना के मुताबिक, 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के नाम पर पार्टी में महिलाओं के साथ धोखा किया जा रहा है।
@LambaAlka what kind of a saddist you are, you dont help any of us in mahila congress but harass us in the name of membership and loot money and enjoy your life, do you have any common sense i have been humiliated i have resigned officially in front of media in a press meet at… pic.twitter.com/BlxPovXNJ3
— M. Hazeena Syed (@SyedHazeena) April 10, 2026
कौन हैं हजीना सैयद
हजीना सैयद कांग्रेस का एक पुराना और जाना-माना चेहरा रही हैं।
उन्होंने अपना राजनीतिक सफर NSUI से शुरू किया था।
वह करीब 30 साल से कांग्रेस से जुड़ी रही हैं।
2024 में मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनकी मेहनत को देखते हुए उन्हें तमिलनाडु महिला कांग्रेस की कमान सौंपी थी।
वे AICC की सदस्य और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें: आशा भोसले ने ली अंतिम सांस, उनकी आखिरी पोस्ट में था मोक्ष का संदेश
अलका लांबा की सफाई
दूसरी तरफ, अलका लांबा ने इन आरोपों पर कड़ा रुख अपनाया है। उनका कहना है कि हजीना सैयद पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थीं, इसलिए संगठन के हित में उन्हें पद से हटाना जरूरी था।
सियासी गलियारों में चर्चा: चुनाव से ठीक पहले महिला नेताओं के बीच इस तरह की जुबानी जंग और निजी हमले तमिलनाडु में कांग्रेस की चुनावी संभावनाओं को तगड़ा झटका दे सकते हैं। बीजेपी और अन्य विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस की अंदरूनी कलह और महिला सम्मान पर सवाल उठा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: फरमान को छोड़कर मोनालिसा हुई फरार, पति ने लगाई मदद की गुहार
