बरेली: देश भर में आजादी के अमृत महोत्सव को खास बनाने के लिए हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। पीएम मोदी खुद बीते दिनों यह अपील कर चुके हैं कि सभी अपने अपने घरों में तिरंगा फहराएं। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अब इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अगर देश के 100 करोड़ लोग झंडा खरीदते हैं तो कम से कम दो हजार करोड़ रुपये खर्च हो जाएगा। यह रुपये किसके खर्च होंगे। इससे फायदा किसको होगा ? मौलाना तौकीर रजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर नरेंद्र मोदी इतने बड़े देशभक्त हैं, तो आरएसएस के मुख्यालय पर तिरंगा झंडा क्यों नहीं फहराते हैं? तौकीर ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है। नरेंद्र मोदी कहते हैं घर-घर, अपने प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराएं। वह क्या आरएसएस के मुख्यालय पर तिरंगा फहरवाएंगे या उनको बाध्य करेंगे कि आपको तिरंगा फहराना चाहिए?

इसे भी पढ़ें: शेर अली जाफरी के अवैध बारातघर पर चला बुलडोज़र

तिरंगे से इतना प्यार है तो अपने मुख्यालय पर उसे क्यों नहीं फैराते।  यह देश का दुर्भाग्य है कि ऐसे लोग हमारे नेता बने हुए हैं। इन तमाम चीजों पर देश की जनता को गौर करना चाहिए। देश के नेताओं द्वारा देश प्रेम की आड़ में जनता का दोहन किया जा रहा है। देश भक्ति को करोड़ों का कारोबार बना दिया गया।  हमारे देश के फ्लैग को और हमारे राष्ट्रीय ध्वज को धंधा बना दिया।  इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने तय किया यूपी प्रदेश अध्यक्ष का नाम

Spread the news