Gujarat Assembly Elections 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस अब पूरे जोशो खरोश के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections 2022) की रुख कर दिया है। पार्टी का अब पूरा फोकस गुजरात पर है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस अगले 15 दिनों में गुजरात में कुल 25 मेगा रैली करेगी, जो 125 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा। वहीं कांग्रेस की ये रैलियां आक्रामक चुनावी रणनीति के तहत होंगी, जिसमें पार्टी के कई दिग्गज नेता शिरकत करेंगे।

पार्टी सूत्रों की मानें तो गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections 2022) में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी चुनाव में प्रचार में शामिल होंगे। बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर महाराष्ट्र में हैं। वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार करने नहीं गए थे, लेकिन गुजरात में उनके आने की चर्चा तेज हो गई है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्रियों और ओबीसी-एससी-एसटी-अल्पसंख्यक वर्ग के बड़े नेता भी गुजरात में रैलियां और चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस ने गुजरात (Gujarat Assembly Elections 2022) में आक्रामक चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई है।

इसे भी पढ़ें: अब गुजरात में चलेगा ब्रांड योगी का जादू

गौरतलब है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों (Gujarat Assembly Elections 2022) में भी राहुल गांधी ने गुजरात में आक्रामक चुनाव अभियान का नेतृत्व किया था। पार्टी को इसका फायदा भी मिला था और कांग्रेस ने पिछले तीन दशकों में बीजेपी को डबल डिजिट (99 सीट) पर लाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया था। ज्ञात हो कि गुजरात में 1 व 5 दिसंबर को दो चरणों में चुनाव होने हैं। 8 दिसंबर को गुजरात विधानसभा (Gujarat Assembly Elections 2022) के नतीजे आ जाएंगे। वहीं आम आदमी की एंट्री के चलते राज्य में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

इसे भी पढ़ें: जामनगर सीट पर रवींद्र जडेजा की पत्नी को टक्कर दे सकती हैं बहन नैना

Spread the news