UP की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पोती का बॉलीवुड डेब्यू, क्लाइमेक्स देखकर निशब्द रह गईं दादी

Sanskriti Jayna Acting Debut

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की मौजूदा राज्यपाल और गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के परिवार से एक नई प्रतिभा ने ग्लैमर जगत में दस्तक दी है। उनकी पोती संस्कृति जायना ने हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी भव्य पौराणिक फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट-1 द हार्ट’ से बतौर मुख्य अभिनेत्री अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। इस फिल्म में संस्कृति ने भगवान कृष्ण की पटरानी सत्यभामा का जीवंत किरदार निभाया है। रिलीज के एक महीने बाद भी फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 55 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है।

पोती का अभिनय देख भावुक हुईं राज्यपाल

संस्कृति ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी पहली फिल्म पर अपनी दादी आनंदीबेन पटेल के रिएक्शन का खुलासा किया। संस्कृति के मुताबिक, जब मेरी दादी (आनंदीबेन पटेल) ने फिल्म का क्लाइमेक्स देखा, तो वह पूरी तरह अवाक (निशब्द) रह गईं। वह आमतौर पर बहुत कम बोलती हैं, लेकिन मेरा अभिनय देखकर उन्होंने मुझसे कहा कि पर्दे पर उन्हें मैं नहीं, बल्कि सिर्फ सत्यभामा और श्रीकृष्ण का अनन्य प्रेम दिखाई दे रहा था। संस्कृति ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से इस किरदार की तैयारी कर रही थीं और उनका परिवार उनकी इस कड़ी मेहनत से अच्छी तरह वाकिफ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanskruti Jayana (@sans09)

बिजनेस और सियासत के बीच यूं जागा सिनेमा का शौक

संस्कृति एक बेहद रसूखदार राजनीतिक और सामाजिक पृष्ठभूमि वाले गुजराती परिवार से आती हैं। उनकी मां अनार पटेल एक प्रसिद्ध सोशल एंटरप्रेन्योर हैं और पिता जयेश पटेल भी सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं। व्यापारिक माहौल के चलते संस्कृति ने महज 16 साल की उम्र में अपना खुद का फैशन बिजनेस शुरू कर दिया था। बचपन में माता-पिता के साथ बस्तियों में वक्त गुजारने के कारण उन्हें कहानियां सुनने का शौक था। जब वह उच्च शिक्षा के लिए लंदन गईं, तो उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी और फिल्म मेकिंग का कोर्स जॉइन कर लिया। इसी दौरान उन्हें निर्देशन के साथ-साथ कैमरे के सामने (अभिनय) आने की प्रेरणा मिली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanskruti Jayana (@sans09)

मुझ जैसी ही हैं सत्यभामा, 2027 में आएगा सीक्वल

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए संस्कृति ने कहा कि वह असल जिंदगी में भी सत्यभामा की तरह ही बेहद आत्मविश्वासी, स्पष्टवादी और अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने वाली लड़की हैं, इसलिए वह इस रोल से गहराई से जुड़ पाईं। फिल्म की सफलता से उत्साहित संस्कृति ने यह भी साफ किया कि इस फिल्म का अगला भाग (सीक्वल) साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जो दर्शकों को एक बिल्कुल नए नजरिए से रूबरू कराएगा।

इसे भी पढ़ें: TMC पार्षद अनन्या बनर्जी के दफ्तर से आपत्तिजनक सामान बरामद

इसे भी पढ़ें: अपूर्वा मखीजा का पुराना वीडियो वायरल, कास्टिंग काउच पर दिए बयान ने मचाया बवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...