सीएमएस के प्रखर श्रीवास्तव व प्रियांशी गर्ग को भारत सरकार देगी स्काॅलरशिप

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (CMS) के दो मेधावी छात्रों प्रखर श्रीवास्तव एवं प्रियांशी गर्ग को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Science and Technology) द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्काॅलरशिप से नवाजा गया है। यह दोनों ही सिटी मोन्टेसरी स्कूल (CMS), राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के छात्र हैं। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा (Hari Om Sharma) ने बताया कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल ) के इन दोनों मेधावी छात्रों को यह स्काॅलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत दोनों छात्रों को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2021 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टाॅप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु इन छात्रों को विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्काॅलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (CMS) के इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा CMS के शैक्षिक वातावरण को दिया है।
यह भी पढ़े- दिनेश शर्मा और ब्रजेश पाठक ने किया विश्व व्यवस्था का पुरजोर समर्थन
इस अवसर पर CMS के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी (Dr. Jagdish Gandhi) ने सिटी मोन्टेसरी स्कूल (CMS) के इन होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल (CMS) के मेधावी छात्र अपनी मेहनत, लगन व रचनात्मक सोच से सफलता के उच्च सोपान पर पहुँचकर निश्चित ही विश्व मानवता की सेवा व कल्याण में सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...