Gonda: चुनाव के समय नेताओं में जनता के हमदर्द की होड़ लग जाती है, लेकिन चुनाव बाद पता चलता है, जनता का हितैषी कौन है। कुछ लोग चुनाव जीतने के बाद गायब हो जाते हैं, तो कुछ अगले चुनाव का इंतजार करते हैं। लेकिन जनता बीच जननायक बहुत कम ही लोग बन पाते हैं। ऐसा ही एक नाम करनैलगंज से विधायक अजय सिंह आता है। जिन्होंने कुछ न रहते हुए जनता की सेवा शुरू की और जनता के सहयोग से आज वह विधायक हैं। विधायक अजय सिंह के प्रयास से क्षेत्र के सरयू स्टेशन चचरी माझा भौरीगंज परसपुर मार्ग का चौड़ी करण और सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए उत्तर प्रदेश शासने से स्वीकृति मिल गई है। बता दें कि विधायक अजय सिंह की तरफ से गत वर्ष सितंबर, 2022 में क्षेत्र की चार सड़कों के चौड़ी करण और सुदृढ़ीकरण कर मांग की गई थी।

सरयू स्टेशन चचरी माझा भौरीगंज परसपुर मार्ग का चौड़ी करण और सुदृढ़ीकरण कार्य हो जाने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। वहीं इस मामले में बात करने पर विधायक अजय सिंह का कहना है कि हमने अपना काम किया है। जनता ने हमें जिस लिए चुनाव, उनके विश्वास पर खरा उतरना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा सरयू तट वाले इलाकों में सड़कों का अभाव इस क्षेत्र के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। ऐसे में हमारा पूरा प्रयास है कि क्षेत्र की सड़कें ठीक हों।

Gonda

इसे भी पढ़ें: ED के समक्ष पेश नहीं हुए केजरीवाल

जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास

उन्होंने कहा कि करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र वालों के लिए मैं कोई बाहरी नहीं हूं। यहां मेरा घर है। मैं यहां की जनता की तकलीफों को बाखूबी समझता हूं और उसे दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत भी हूं। क्षेत्र की जनता ने विश्वस कर मुझे विधायक चुना है। जनता के इसी विश्वास को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। क्षेत्र का विकास सदैव से हमारी प्राथमिकता रही है और मेरे लायक जो भी सहयोग है, उसे मैं अपने स्तर से कर रहा हूं। जनता के प्यार और आशीर्वाद का नतीजा है सरयू स्टेशन चचरी माझा भौरीगंज परसपुर मार्ग का चौड़ी करण और सुदृढ़ीकरण कार्य की स्वीकृति मिल गई है। अभी और कई काम करने बाकी हैं।

इसे भी पढ़ें: Twitter पर उपलब्धियां गिना रही सरकार

Spread the news