मगरमच्छों के बीच फंसे बत्तख ने ऐसे बचाई जान, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। कहते हैं कि जाको राखे साइंया, मार सके न कोय। बाल ना बांका कर सके, जो जग वैरी होय। मौत से हर किसी को डर लगता है, चाहे वह इंसान हो या फिर जानवर। कोरोना के चलते जहां पूरे देश में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस महामारी से हर कोई डरा—सहमा नजर आ रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे जिंदगी में आने वाली कठिनाई से बचने की प्रेरणा मिल रही है। इस वीडियो से यह सबक मिलता है कि कितनी भी बुरी परिस्थिति क्यों न हो हिम्मत नहीं हारना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TRAVEL • ADVENTURE • NATURE (@bestearthlocations)

ऐसे बचाई जान

इस वीडियो में एक बतख घूमते—घूमते नदी के किनारे मगरमच्छों के बीच पहुंच जाता है। यहां कई सारे मगरमच्छ बैठे होते हैं। बत्तख को देखते ही मगरमच्छ उस पर हमलावर हो जाते हैं, जिससे उसकी जान पर खतरा आ जाता है। लेकिन बत्तख ने इतनी मुसीबत में काफी समझदारी दिखाते हुए बच निकलता है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि नदी के किनारे मगरमच्छ आराम फरमा रहे थे। इसी बीच बत्तख घूमते हुए मगरमच्छों के बीच में आ जाता है। बत्तख को अपने बीच देखकर मगरमच्छ उस पर हमला बोल देते हैं, लेकिन बत्तख किसी तरह वह से अपनी जान बचाकर भाग निकलता है।

इसे भी पढ़ें: ठेका खोलने के लिए आंटी ने लगाई सीएम से गुहार, वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो से यह सबक मिलता है ​कि इंसान भी बत्तख की तरह ऐसे खतरों को मोल ले लेता है जिससे उसकी जान जाने का खतरा बन जाता है। ऐसे में यह जरूरी है कि आखिरी दम तक हिम्मत नहीं हारना चाहिए। आपकी हिम्मत और साहस आपको हर संकट से उबारने में सहायक हो सकता है। इंसान में इस समय कोरोना महामारी के घोर संकट से जूझ रहा है। इसलिए यह जरूरी हो गया है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। क्योंकि बाहर मगरमच्छ रूपी कोरोना वायरस अपने शिकार का इंतजार कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: बिखरे बालों में सड़क पर दिखीं Arti Singh, मीडिया पड़ गई पीछे

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...