‘मिक्की सिंह फोन’ गाने पर धनाश्री और सरगुन मेहता ने किया धमाकेदार डांस

नई दिल्ली। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा सोशल मीडिया पर अपने डांस को लेकर साथ ही ग्लैमरस फोटो को लेकर छाई रहती हैं। आए दिन उनकी फोटो हो या वीडियो खूब चर्चा में रहती हैं। सात ही अपने डांस को लेकर भी धनाश्री वर्मा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें धनाश्री वर्मा और उनके साथ एक्ट्रेस सरगुन मेहता भी पंजाबी गाने पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों मिक्की सिंह फोन के गाने पर धमाकेदार डांस करती दिखाई दे रही हैं।

वहीं डांस वीडियो में धनाश्री वर्मा ने ऑरेंज कलर के क्रॉप टॉप के साथ लूज पैंट को कैरी किया हुआ। इसी के साथ सरगुन मेहता ने भी साथ व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप के साथ लूज पैंट को कैरी किया हुआ है। डांस वीडियो को दौरान दोनों काफी खूबसूरत एक्सप्रेशन देती दिखाई दे रही हैं। दोनों के इस वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें कर रहे हैं। बताते चलें कि इस गाने को यूट्यूब पर अभी तक 37,67,859 ये भी ज्यादा व्यूज मिल चुके है। दोनों को इंस्टाग्राम पर लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

आपको बता दें, भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने 22 दिसंबर को शादी की थी और लॉकडाउन के दौरान ही दोनों की सगाई की ख़बरें सामने आई थीं। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत भी लॉकडाउन के दौरान ही हुई थी। धनाश्री वर्मा पेशे से तो एक डॉक्टर हैं, लेकिन उन्होंने अपने डांस से भी लोगों के दिलों में जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

इसे भी पढ़ें: विराट के घर गूंजी किलकारी, अनुष्का ने बेटी को दिया जन्म, प्रशंसकों में खुशी की लहर

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...