Deoria News: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मंगलवार शाम सीसी रोड स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता डाक्टर अजय मणि त्रिपाठी के आवास पहुँचकर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। क़रीब आधे घंटे से अधिक के अपने इस अनौपचारिक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने डाक्टर मणि से अनेक विषयों पर बातचीत करते हुए उनके पारिवारिक पहलुओं पर भी चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को उनके व्यक्तिगत नाम से बुलाते हुए उनका कुशल क्षेम जाना। साथ ही ज़िले के डीएम अखंड प्रताप सिंह तथा पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा से भी बातचीत कर स्थानीय मुद्दों को जाना।

Deoria News

इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता विजय बहादुर दूबे, निशिरंजन तिवारी, बलराम उपाध्याय, संजय राव, नित्यानंद पाण्डेय, सभासद मनमोहन मिश्र, सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी, सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी, रामेश्वर पाण्डेय, रामाशीष प्रसाद, मृत्युंजय मणि त्रिपाठी, अजय नारायण तिवारी, नागेन्द्र शर्मा, रत्नेश्वर गर्ग, श्रीनिवास दूबे, कुलदेव सिंह, रामप्यारे चौहान, पूर्व अध्यक्ष बार अधिवक्ता अशोक दीक्षित, प्रीतम मिश्रा, हरीश त्रिपाठी, अरुण मिश्रा, सुरेश शुक्ला, सतीश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार ने किया ‘खेल साथी पोर्टल’ का शुभारंभ

इसे भी पढ़ें: मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर की रोड होगी चौड़ी

Spread the news