China sends 71 warplanes Towards Taiwan: चीन और ताइवान के बीच जारी तनातनी बढ़ती ही जा रही है। चीनी सेना ने 24 घंटों के अंदर ताइवान की ओर 71 विमानों और सात जहाजों को बल प्रदर्शन के लिए भेजा है, जिसके चलते तनाव और बढ़ गया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी दी गई है। बताया गया है कि चीन ने ताइवान की तरफ जो विमान भेजे हैं, उनमें 18 जे-16 लड़ाकू विमान, 11 जे-1 लड़ाकू विमान, छह एसयू-30 लड़ाकू विमान और ड्रोन शामिल थे।

गौरतलब है कि चीन की ओर से शनिवार को पारित अमेरिकी वार्षिक रक्षा व्यय बिल में ताइवान से संबंधित प्रावधानों पर गुस्सा जाहिर करने के बाद यह कदम उठाया गया है। ज्ञातव्य है कि स्व-शासित ताइवान पर चीन का सैन्य उत्पीड़न कोई नई बात नहीं है। चीन अक्सर ताइवान पर अपना दावा करता रहा है। वह बताता है कि ताइवान उसका अपना क्षेत्र है।

इसे भी पढ़ें: Pankaj Tripathi ने लिया अटल बिहारी वाजपेयी का अद्भुत अवतार

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रविवार सुबह 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक, चीनी विमानों में से 47 ने ताइवान जलडमरूमध्य में एक अनौपचारिक सीमा को पार किया है। इस सीमा को दोनों पक्षों ने स्वीकार किया था, लेकिन चीन सारी हदें पार कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: चुनौतियों में ही चमकने की चाह

Spread the news