Dalai Lama: चोर चोरी से जाय पर हेराफेरी से न जाय। चीन के साथ कुछ ऐसा ही है। (Dalai Lama Spying) चीन की दोस्ती दुश्मनी से ज्यादा खतरनाक है। ऐसा उसकी हरकतें बताती हैं। बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा (Dalai Lama) गया के बोधगया में इस समय प्रवास पर हैं। गुरुवार से यहां कालचक्र मैदान में उनका टीचिंग भी शुरू हो गई है। उनके इस कार्यक्रम में 40 देशों के 50 हजार से ज्यादा बौद्ध श्रद्धालुओं के आने के दावे किए जा रहे हैं। इस बीच गया में एक चीनी जासूस (Dalai Lama Spying) के पकड़े जाने की बात सामने आ आई है। गया पुलिस को महिला की खुफिया जानकारी होते उस महिला जासूस का स्केच जारी कर खोजना शुरू किया। जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने जासूस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक संदिग्ध चीनी महिला (Dalai Lama Spying) का नाम सांग जियालोन (song jialon) है। उसका वीजा नंबर 901BAA2J और पीपी नंबर- EH2722976 है। पुलिस की तरफ से जारी स्केच में दिखाया गया कि महिला ने भिक्षु का रूप बनाए हुए है। उसके सिर पर छोटे-छोटे बाल हैं वह दुबली-पतली शरीर की है। इस बारे में जानकारी देते हुए बिहार के पुलिस महानिरीक्षक (मगध रेंज) एमआर नायक ने बताया कि बोधगया पुलिस स्टेशन में संदिग्ध महिला से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखकर बोधगया में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: चीन और ताइवान में बढ़ा तनाव

ऐसे में संदिग्धचीनी महिला पहचान कर पाना काफी मुश्किल था। खबर है कि यह चीनी महिला पिछले 2 वर्षों से देश के अलग-अलग हिस्सों में रह चुकी है। फिलहाल बताया जा रहा है कि फॉरेन सेक्टर में उसका कोई रिकॉर्ड नहीं है।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम की टीम ने हटवाया अतिक्रमण

Spread the news