छतरपुर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा पेप्टिक टाउन में मेरी संस्कृति मेरी पहचान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी रीमा बहन ने कहा कि हमारी पहचान हमारे देश से है, हमारी संस्कृति से है। संपूर्ण विश्व में भारत अपनी सभ्यता और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। इसी से प्रभावित होकर दुनिया भर से लाखों लोग हर वर्ष यहां की संस्कृति देखने और जानने के लिए आते हैं। इसलिए टूरिज्म मंत्रालय का प्रयास है कि जो भी टूरिस्ट विदेशी आते हंा तो वह यहां से अच्छी छवि लेकर जाए। इसके लिए हम सभी को उनके साथ अच्छा व्यवहार करना होगा। उन्हें अच्छी सेवा देनी होगी।

भारत की जो संस्कार हैं, मूल्य हैं, वैसा व्यवहार करना होगा। हमारे यहां सभी धर्म के लोग आपस में शांति, प्रेम से रहते हैं, यही हमारे देश की विशेषता है। अनेकता में एकता ही हमारी संस्कृति रही है। हमारा देश विश्व गुरु था। इसलिए भारत की संस्कृति को फिर से स्थापित करने का कार्य ब्रह्माकुमारी संस्था कर रही है, दुनिया में सभी चाहते हैं कि हमारे संपर्क में जो भी आए, वह हमें दया और करुणा से देखें।

इसे भी पढ़ें: समस्याओं के साथ समाधान भी सुझाए मीडिया

राष्ट्रीय प्रधान दिवस मनाने का उद्देश्य भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा से लोगों को अवगत कराना। कार्यक्रम में समाजसेवी नेहा चतुर्वेदी, मेनका नगर, सपना बहन, भारती बहन, जानकी निरंजन, ममता गुप्ता, स्मृति यादव, अधिक संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थिति रही।

इस अवसर पर सभी महिलाओं ने भारतीय संस्कृति के लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही उपस्थित महिलाओं ने भारतीय संस्कृति और भारतीय परिधान पर अपने विचार रखें। इसी मौके पर कुमारी परिधि चतुर्वेदी ने मनमोहन डांस प्रस्तुत किया। अंत में ब्रह्माकुमारी रीमा बहन ने उपस्थित महिलाओं से अनुरोध किया अपनी भारतीय संस्कृति से इसी प्रकार जुड़े रहे और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बने।

इसे भी पढ़ें: हिन्दुत्व की आग में हेमंत सोरेन भी क्यों होना चाहते हैं राख?

Spread the news