Bollywood Industry: बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिश्ते बनते बिगड़ते रहते हैं, शायद यही वजह रही है कि इसे पहले लोग बदनाम गली भी कहते थे। ग्लैमर और पैसा होने के नाते फिल्म इंडस्ट्री अंदर से चाहे जितना दागदार हो, बाहर से इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। बॉलीवुड कई सेलेब्स हैं जो दुनिया के सामने अपने रिश्तों को पेश करने से नहीं हिचकिचाते हैं। तो वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे हैं जो अपने निजी रिश्तों को छिपाने की पूरी कोशिश करते रहते हैं। इन सितारों के फैंस अक्सर उनके निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। आज हम यहां ऐसे बॉलीवुड की जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें एक साथ में बेडरूम में रंगेहाथ पकड़ा गया था।

अजय देवगन और करिश्मा कपूर

Relationship of Bollywood Celebs

एक दौर था जब बॉलीवुड में अजय देवगन और करिश्मा कपूर की जोड़ी टॉप जोड़ियों में शुमार थी। 90 के दशक में अजय देवगन और करिश्मा कपूर के बीच का रिश्ता काफी चर्चित था। दोनों ने लगातार 5 फिल्मों में काम किया था। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। लेकिन बताया जाता है कि अजय देवगन इस रिश्ते को लेकर सीरियस नहीं थे। वहीं करिश्मा कपूर ने अजय के फोन पर एक महिला की आवाज सुन ली थी। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया था। बताया जाता है कि अजय के फोन पर वह महिला और कोई नहीं, बल्कि काजोल थीं। इसके बाद करिश्मा ने अजय के बीच दूरियां बढ़ गई। वर्ष 1999 में अजय ने काजोल से शादी कर ली।

आयशा जुल्का और नाना पाटेकर

Relationship of Bollywood Celebs

बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला का अपने से 20 साल बड़े अभिनेता नाना पाटेकर के साथ अफेयर चल रहा था। नाना पाटेकर का स्वभाव गुस्से वाला होने की वजह से दोनों में खटपट लगी रहती थी। इसके अलावा मनीषा ने नाना पाटेकर को आयशा जुल्का के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद दोनों का रिश्ता समाप्त हो गया।

प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर

Relationship of Bollywood Celebs

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा को शाहिद कपूर के साथ बेहद करीब का रिश्ता था। दोनों लंबे समय तक एक साथ भी रहे थे। वर्ष 2011 में प्रियंका चोपड़ा के घर जब आयकर विभाग का छापा पड़ा था। तो उस समय सुबह 7:30 बजे गेट खटखटाने पर शाहिद कपूर ने ही दरवाजा खोला था। उस समय यह बात मीडिया में जंगल की आग की तरह फैल गई थी। लेकिन उस समय यह तर्क दिया गया था कि उनका घर लॉक हो गया था। ऐसे में शाहिद उनके घर से 3 मिनट की दूरी पर थे, इसलिए उन्हें फोन किया गया और शाहिद उस समय जिन कपड़ों में थे, वैसे ही आ गए।

गोविंदा और रानी मुखर्जी

Relationship of Bollywood Celebs

गोविंदा और रानी मुखर्जी के अफेयर के चर्चे भी मीडिया में छाए रहे। बताया जाता है कि फिल्म ‘हद कर दी आपने’ की शूटिंग के दौरान दोनों बेहद करीब आ गए थे। लेकिन गोविंदा शादीशुदा होने के साथ साथ दो बच्चों के पिता भी थे। इसके बावजूद उन्होंने रानी के साथ अफेयर चलाया। गोविंदा को कई बार रानी के घर के बेडरूम से बाहर निकलते हुए भी देखा गया था। यह खबर मीडिया में भी चली, लेकिन गोविंदा अपनी पत्नी को तलाक देने को तैयार नहीं हुए। इसके चलते कुछ दिनों के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

संजय दत्त और सुष्मिता सेन

Relationship of Bollywood Celebs

संजय दत्त और सुष्मिता सेन के रिश्ते भी काफी चर्चित रहे। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए। संजय दत्त और सुष्मिता सेन इतने करीब आ गए कि दोनों विदेश घूमने गए थे और एक ही कमरे में ठहरे भी थे। होटल में एक रिपोर्टर ने संजय दत्त को सुष्मिता सेन का हाथ थामे हुए देख लिया था।

इसे भी पढ़ें: पम्मी पहलवान की ये तस्वीरें उड़ा देंगी होश

Spread the news