अयोध्या पहुंचे भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे, रामलला के करेंगे दर्शन

4-780x470

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे अयोध्या पहुंच गए हैं। अयोध्या एयरपोर्ट पर उनका रेड कार्पेट स्वागत किया गया। उनके सम्मान में दोपहर का भोज आयोजित किया गया है।

भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे अयोध्या के दौरे पर हैं। उनका विमान शुक्रवार सुबह महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। जहां पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां से वह प्रयागराज व लखनऊ हाईवे से होते हुए राम मंदिर पहुंचेंगे। उनकी अयोध्या यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पूरे दौरे के दौरान पीएसी, सीआरपीएफ, एसएसएफ, सिविल पुलिस, एटीएस और एसटीएफ समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर रहेंगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय भी दौरे की निगरानी कर रहे हैं। लगभग चार घंटे के प्रवास में वे भगवान श्रीरामलला, हनुमानगढ़ी और अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे।

जिला प्रशासन की ओर से रेड कार्पेट पर उनका स्वागत किया गया। उनके सम्मान में विशेष दोपहर भोज का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश सरकार और केंद्र के मंत्री भी शामिल होंगे। दर्शन-पूजन के बाद भूटानी प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 1:30 बजे अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को Like व Twitter व Instagram पर Follow करना न भूलें...