Bareilly News: अपराध दर्ज न कर क्राइम कंट्रोल करने में जुटी यूपी पुलिस के कारनामे के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। दबंगई का आलम यह है कि महिलाओं की अस्मत घरों में भी सुरक्षित नहीं है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में इसी तरह की दबंगई की घटना सामने आई है। यहां फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने दलित युवक के घर में घुस कर उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। इसका विरोध करने पर हैवानों ने उसके पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है दलित के घर बेटा पैदा हुआ था। दबंग लड्डू खाने का बहाना कर उसके घर पहुंचे थे। मौके पर दलित की पत्नी घर पर अकेली थी। उसके घर पर लड्डू न होने की बात कहने पर दबंगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं जानकारी होने पर महिला का पति जब घर पहुंचा और विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट की और फिर अपने साथ उठा ले गए। उसे पेड़ में बांधकर तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

जानकारी के मुताबिक, फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित परिवार के घर कुछ समय पहले बेटे का जन्म हुआ था। इसकी जानकारी होने पर ठाकुर समाज का एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ दलित के घर पहुंच गया और बेटा होने की खुशी में लड्डू खिलाने की मांग की। महिला उस समय घर में अकेली थी और उसने दबंगों से कहा कि लड्डू घर पर नहीं है। आरोप है कि इसके बाद दबंगों ने उसके साथ मारपीट की और गैंगरेप किया। हैवानों से जैसे-तैसे भागकर महिला ने अपनी जान बचाई। इसी दौरान खेत में काम कर रहा महिला का पति घर आ गया।

घटना के बारे में जानकारी होने पर जब उसने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसे बंधक बना लिया और अपने साथ जंगल की तरफ उठा ले गए। यहां उसे पेड़ में बांधकर तब तक मारा जब तक उसकी जान नहीं चली गई। इसके बाद दबंग उसको वहीं छोड़कर भाग निकले। खोजते हुए पिरजन जब वह पहुंचे तो युवक खून से लथपथ पेड़ से बधा पड़ा था। परिजन उसको अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसकी लाश लेकर फरीदपुर थाना पहुंचे। लेकिन पुलिस वालों ने मामला दर्ज करने की जगह परिजनों को खदेड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: मुस्लिम आबादी की तालिबानी हिंसा

पीड़ित परिजन मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ रहे और दो दिनों तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। मामला बढ़ता देख पुलिस हरकत में आई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्या और सामूहिक दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध में फरीदपुर पुलिस दो दिन बाद मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों के मुताबिक एक आरोपी अभी भी फरार है।

इसे भी पढ़ें: हलाला के डर से दो मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू लड़कों से रचाई शादी

Spread the news