Bareilly: मार्डन युग में लड़किया बहुत जल्द बहकावे में आ जाती हैं और अपनी जीवन बर्बाद कर बैठती हैं। युवक से मिलते ही लड़कियों की दोस्ती हो जाती है और उनका प्यार कब परवान चढ़ जाता है, पता ही नहीं चलता। हल्ला तब मचता है, जब लड़का-लड़की दोनों शादी से पहले संबंध बना लेते हैं और बाद में शादी से इनकार हो जाते हैं। ऐसा ही मामला बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है। थाना भोजीपुरा क्षेत्र की निवासी एक युवती ने शिकायत करते हुए बताया कि वह नोएडा में प्राइवेट जॉब करती थी। तीन वर्ष पहले नवाबगंज के बहोर नगला स्थित अपनी बहन के घर शादी समरोह में गई। जहाँ एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। युवक रात के समय युवती के पास आया और शादी का झाँसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाया। इसके वह नोएडा चला गया और प्राइवेट जॉब करने लगा। इस दौरान भी युवक उसके घर आता रहा और दो वर्षों तक उसके साथ सम्बंध बनाता रहा।

इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। इसके बारे में बताने पर उसने गर्भपात कराने की बात कह कर शादी के लिए मना कर दिया। न मानने पर अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद पीड़िता वापस भोजीपुरा आई और सारी घटना अपने भाई को सुनाई। आरोप है कि आरोपी का पिता पीड़िता के पास आया और गर्भपात के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसने भी पीड़िता के सीने पर पिस्टल सटाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल व महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की। पुलिस में मामला जाने पर आरोपी एवं उसका जीजा युवती को बरेली ले गए और यहां कोर्ट के सामने शादी का झूठा प्रमाण पत्र ले लिया, परंतु शादी नहीं की।

इसे भी पढ़ें: दो मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू लड़कों से रचाई शादी

इसके बाद युवक ने पीड़िता को अपने चाचा के निवास नकटिया लेकर अमरोहा चला गया। जहां एक खंडहर में रखकर 10 दिन तक नशे की गोलियां देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां गर्भपात करा दिया। इसके बाद उसे हरियाणा ले गए जहां 15 दिन तक रख कर दुष्कर्म किया। 30 अप्रैल को भोजीपुरा रेलवे स्टेशन पर उसे छोड़ कर फरार हो गए और अब आरोपी का फोन बंद जा रहा है। पीड़िता ने उक्त लोगों पर पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: नौकरी दिलाने का झांसा देकर विधवा के साथ दुष्कर्म

Spread the news