Amroh News: देवर-भाभी के किस्से वैसे तो कई मशहूर हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से जो मामला सामने आया है, वह हैरान करने वाला है। यहां देवर और भाभी ने मिलकर हैवानियत की जिस घटना को अंजाम दिया है, वह वाकई हैरान करने वाला है। देवर की करतूत में भाभी ने इस तरह साथ दिया कि अब दोनों को जेल जाना पड़ेगा। पुलिसन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल यहां एक गांव की रहने वाली महिला देवर की बातों में आकर उसकी हवस की आग बूझाने के लिए दिमागी रूप से कमजोर किशोरी को बहाने से घर बुला लाई। पहले से तय प्लान के अनुसार किशोरी के घर पहुंचने पर उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

हैवानियत की घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने उसे किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने देवर-भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि दिमागी रूप से कमजोर किशोरी गत 28 अक्टूबर को घर में अकेली थी। आरोप है कि युवक ने अपनी भाभी को किसी बहाने से किशोरी को घर बुलाने के लिए भेजा। देवर की बातों में आकर भाभी ने किशोरी को अपने साथ लेकर घर आ गई। आरोप है किशोरी के यहां आते ही महिला उसके पास से चली गई और पहले से घर में मौजूद उसके देवर ने किशोरी के साथ दरिंदगी की।

इसे भी पढ़ें: गायत्री प्रजापति के मामले में हाई कोर्ट सख्त

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद भाभी किशोरी को उसके घर वापस छोड़ आई। लेकिन किशोरी के परिजनों के घर आते ही घटना की जानकारी दे दी। पीडिता के परिजनों ने इसकी शिकायत आरोपी युवक के घर वालों से की। इसके बाद विवाद होने लगा। थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत सिद्धार्थ ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी गौतम व उसकी भाभी पुष्पा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जो रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: खिचड़ी मेला को गांव-गांव तक मिलेगी परिवहन की सुविधा

Spread the news