आप नेता सोमनाथ भारती का रायबरेली में स्याही से स्वागत, बोले— योगी का अंत सुनिश्चित

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के दौरे पर आए आम आदमी पार्टी से दिल्ली के विधायक सोमनाथ भारती पर सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में स्याही फेंक दी गई। स्याही फेंके जाने से गुस्से में तमतमाए सोमनाथ भारती ने युवक को गाली देते हुए मारने के लिए न सिर्फ दौड़ाया, बल्कि पुलिस के सामने ही कहा— योगी का अंत सुनिश्चित है। सोमनाथ ने स्याही फेंकने का आरोप भाजपा कार्यकर्ता पर लगाया है। बता दें कि अमेठी—रायबरेली दौरे पर आए आप विधायक सोमनाथ भारती ने एक दिन पहले योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि भाजपा सरकार में गुंडों का राज है। उनके इस बयान से भाजपा कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: टिकैत ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी, 26 जनवरी की परेड में तिरंगे के साथ चलेंगे ट्रैक्टर

गौरतलब है कि आप विधायक सोमनाथ भारत रविवार को रायबरेली पहुंचे थे। वहां वह सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरे। आज रायबरेली में पार्टी उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात सहित कई कार्यक्रम थे। लेकिन आज सुबह कुछ लोग गेस्ट हाउस पहुंच गए आप विधायक पर स्याही फेंक दी। इस पर आप नेता ने मारने के लिए युवक को दौड़ा लिया लेकिन वहां मौजूद पुलिस ने युवक को बचाकर हिरासत में ले लिया।

https://twitter.com/RaghuvanshiLive/status/1348542013042348033

स्याही फेंके जाने से पहले आप नेता उत्तर प्रदेश पुलिस से भी उलझ गए थे, जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियों में वह पुलिस अधिकारी को वर्दी उतरवा देने की धमकी दे रहे है। इतना ही नहीं कोरोना काल में जहां लोगों से स्वास्थ्य नियमों के पालन करने को कहा जा रहा है वहीं सोमनाथ भारती बिना मास्क के पुलिस अधिकारियों को धमका रहे हैं।

https://twitter.com/Sudhir_mishr/status/1348551555977367552

बताते चलें कि सोमनाथ भारती ने कल उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों और अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चे तो पैदा हो रहे है, लेकिन कुत्तों के। साथ ही उन्होंने कहा था कि भाजपा राज में गुंडों का राज है।

इसे भी पढ़ें: अपात्र किसानों को लौटाने पड़ेंगे किसान सम्मान निधि से मिले रुपए

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...