Beach House में चल रही थी पार्टी, अचानक टूट गई बालकनी, देखें कैसे बची जान

खुशी और मातम एक—दूसरे के पूरक हैं। खुशी कब अचानक मातम में बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। जबकि मातम का खुशी में बदलने में वक्त लगता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पलक झपकते ही कैसे खुशियां मातम में बदल जाती है। यह वीडियो मलिबू बीच के पास बने घर की है। इस घर के बालकनी में पार्टी चल रही होती है कि अचानक पूरी बालकनी टूट जाती है। बालकनी में पार्टी कर रहे लोग नीचे पत्थरों पर जा गिरते हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि डूबे सभी लोगों को घायल अवस्था में बचा लिया जाता है।

घर में लगे सीसीटी में पार्टी करने से लेकर बालकनी के डूबने तक का पूरा मंजर रिकॉर्ड हो जाता है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि घर की बालकनी में कई लोग पार्टी कर रहे होते हैं। इसी बीच अचानक बालकनी ढह जाती है। बालकनी में खड़े लोग भी पानी के किनारे नीचे पत्थरों पर जा गिरते हैं। जानकारी के मुताबिक गत शनिवार को बीच के पास बने घर में बर्थडे पार्टी चल रही होती है। तभी यह हादसा हो जाता है। इस घटना में घायल चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: ससुराल में दुल्हन का जबरदस्त स्वागत, वीडियो वायरल

हादसे में राहत देने वाली बात यह रही कि किसी के जानमाल की हानि नहीं हुई। घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक पार्टी के दौरान अचानक से कुछ टूटने की आवाज आई। मैंने अपने सामने देख कि मेरे सभी करीबी दोस्त और मेरी गर्लफ्रेंड बालकनी से 15 फीट नीचे पत्थरों पर जा गिरे। यह घटना काफी डरावनी थी।

इसे भी पढ़ें: इस उम्र में इतना स्टैमिना, अंकल-आंटी ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...