लखनऊ। भाजपा की जन विश्वास यात्रा के लखनऊ पहुंचने पर भारी जनसमूह ने यात्रा की अगवानी की। सर्वप्रथम टेढ़ी पुलिया एमडी पैलेस पर उपस्थित विशाल जनसमूह ने पुष्प वर्षा के साथ जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रीय विधायक एवं नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला एवं महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित हजारों की संख्या में उपस्थित विशाल जनसमूह ने ढोल नगाड़े व डीजे के ऊपर जय श्री राम नारे उद्घोष के साथ उत्सव के रूप में नाच गाने के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विश्वास यात्रा रथ का स्वागत किया गया।
जन विश्वास यात्रा के स्वागत के लिए अपराहन 2ः00 बजे से ही भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। पूरा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) की टोपी लगाए लोगो और लहराते भाजपा झंडो (BJP Flags) से पटा नजर आ रहा था। महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीता व महामंत्री रीना चौरसिया, कोषाध्यक्ष प्रियंका चतुर्वेदी के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने गले में भाजपा का पटका डालें ढोल मजीरे के साथ नृत्य करते नजर आ रही थी।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग (Praveen Garg) ने बताया कि सैकड़ों बाइक पर सवार भाजपा झंडा लिए कार्यकर्ता रथ यात्रा रिसीव करने बेहटा तक पहुंच गए। यात्रा स्वागत के लिए मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह शैलेंद्र सिंह योगेश चतुर्वेदी और देवेंद्र वर्मा, पार्षदगण, महानगर महामंत्री रामअवतार कनौजिया सुनील यादव, उपाध्यक्ष राकेश सिंह, हेमंत दयाल व पदाधिकारी उपस्थित रहे। एमडी पैलेस पर भव्य स्वागत के बाद डांस मार्च गाने व जय श्रीराम के जयघोष के साथ यात्रा उत्तर विधानसभा में विधायक डॉक्टर नीरज बोरा (Dr. Neeraj Bora) के अगले स्वागत स्थान हिमगिरी पहुंची।
विधायक नीरज बोरा और सैकड़ो भाजपा कार्यकताओं ने जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद यात्रा आईआईएम रोड होते हुए दुबग्गा तिराहे पहुंची जहां जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद राज गेस्ट हाउस पर भी स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत अवध चौराहे से पहले यात्रा रात में विश्राम करेगी।
महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा (Mukesh Sharma) ने बताया कि जन विश्वास यात्रा सोमवार 3 जनवरी को प्रातः 10ः00 राज गेस्ट हाउस से चलकर आई आई एम रोड स्थित जॉगर्स पार्क के निकट आवास विकास ग्राउंड में पहुंचेगी जहां आयोजित विशाल जनसभा की उपस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा अपराहन करीब 1ः00 बजे जन विश्वास यात्रा का समापन किया जाएगा।
नोट:अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को Like व Twitter व Instagram पर Follow करना न भूलें...