सरकारी नौकरी पाने का है सुनहरा मौका, डायरेक्ट करें आवेदन

नई दिल्ली। सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड पंजाब (SSSB Punjab) ने जूनियर ड्राफ्ट्समैन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू हो गई है।

जरूरी तारीखें

आवेदन शुरू होने की तारीख- 16 जनवरी।
आवेदन करने की अंतिम तारीख- 11 फरवरी, शाम 5 बजे तक।
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 15 फरवरी।

पदनाम और पद

जूनियर ड्राफ्ट्समैन- 547 पर
सिविल- 529
मैकेनिकल- 13
आर्किटेक्चर- 5

वेतनमान- 25,500 रुपए प्रतिमाह

योग्यता

सिविल- अभ्यर्थियों के पास 10वीं उत्तीर्ण होने के सा​थ ही आईटीआई से सिविल में ड्राफ्ट्समैन का 2 साल का सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

मैकेनिकल- अभ्यर्थियों के पास 10वीं उत्तीर्ण होने के सा​थ ही आईटीआई से मैकेनिकल में ड्राफ्ट्समैन के 2 साल का प्रमाण पत्र होना जरूरी है।

आर्किटेक्चर- इसके लिए आवेदन करने वालों के पास बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप में तीन साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

आयु- अभ्यर्थियों की आयु 18-27 के मध्य होना चाहिए।

फीस- सामान्य वर्ग वालों के लिए 1 हजार रुपए, एससी/बीसी/ईडब्ल्यूएस वालों के लिए 250 रुपए और एक्स सर्विस मैन को 200 रुपए फीस के तौर पर देय होंगे।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

डायरेक्ट लिंक से आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ग्रेजुएट कर चुके लोग ऐसे करें आवेदन

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...