ज्योतिषाचार्य की पत्नी स्मिता मिश्रा को एमएलसी चुनाव में मिली करारी हार

MLC Election 2026

MLC Election 2026: लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं, जिसमें जाने-माने ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश मिश्र के परिवार को एक बड़ा झटका लगा है। उनकी पत्नी स्मिता मिश्रा इस चुनावी मैदान में उतरी थीं, लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार कांति सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की है।

निर्दलीय उतरी थीं मैदान में

जानकारी के मुताबिक, स्मिता मिश्रा ने इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपनी किस्मत आजमाई थी। चुनाव से कुछ समय पहले यानी 28 सितंबर 2026 को उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। उस दौरान यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि पार्टी उन्हें इसी सीट से उम्मीदवार बनाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पार्टी से टिकट न मिलने के कारण नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय ही चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

हालांकि, चुनाव परिणामों में उन्हें उम्मीद के विपरीत बेहद कम समर्थन मिला। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें 300 से भी कम वोट हासिल हुए हैं। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली और दिलचस्प प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, जिसमें लोग यह चर्चा कर रहे हैं कि दूसरों का भविष्य संवारने और भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी खुद चुनाव मैदान में नहीं टिक पाईं।

इसे भी पढ़ें: राजनीति में भाषा का गिरता स्तर और कांग्रेसी मानसिकता

चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल

दूसरी ओर, हार के बाद स्मिता मिश्रा ने पूरी चुनावी प्रक्रिया और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मतपेटियों के सीरियल नंबर और उनके अंदर निकले मतपत्रों की संख्या में बड़ा अंतर पाया गया है। उनका दावा है कि कुछ मतपेटियों में जरूरत से ज्यादा मतपत्र मिले हैं, हालांकि इन तमाम आरोपों की किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

इसे भी पढ़ें: आरएसएस@100: संघ को समझने की नई खिड़की

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को Like व Twitter व Instagram पर Follow करना न भूलें...