हार्ट इंडिया कॉन्क्लेव 2026: 100 से अधिक दिग्गजों ने की शिरकत, कम उम्र में बढ़ते हार्ट अटैक पर जताई चिंता
Varanasi News: वाराणसी में आयोजित हार्ट इंडिया कॉन्क्लेव 2026 में देश के विभिन्न हिस्सों से ह्रदय रोग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। आयोजक सचिव डॉ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि अनियमित जीवन शैली ,तनाव युक्त जीवनशैली, नींद का पूरा नहीं होना, सिगरेट स्मोकिंग की वजह से हार्ट अटैक कम उम्र में हो रहा है, जोकि चिंता का विषय है।
किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के ह्रदय रोग विभाग के डॉ अक्क्षय प्रधान ने बताया कि यदि 20 मरीज़ ह्रदय रोग अस्पताल में भर्ती होता है तो 4 मरीज़ 40 वर्ष के कम उम्र के व्यक्ति में हार्ट अटैक होता है जो चिंता का विषय है। डॉ पीआर सिन्हा, डॉ रजनी, डॉ पियूष राय, डॉ विकास अग्रवाल, डॉ धर्मेन्द्र जैन, डॉ आलोक सिंह, डॉ विकास तिवारी सहित 36 ह्रदय रोग विशेषज्ञों ने अपना शोध प्रस्तुत किया, जिससे चिकित्सकों को नवीन जानकारी मिली। यही हार्ट इंडिया कॉन्क्लेव का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को गंभीरता से जागरूक किया जाए। हार्ट इंडिया कानक्लेव में तीन चिकित्सकों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार डॉ डीके अग्रवाल, बेस्ट रिसीवर अवार्ड डॉ प्रतिभा राय को और समाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु अपना घर आश्रम के डॉ कुमार निरंजन को दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव डॉ आलोक कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रोफ़ेसर डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ अखिलेश सिंह डॉ एके शर्मा, डॉ गुलाब शंकर सिंह, डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी, डॉ विशाल सिंह यादव, डॉ आशुतोष मारवाह, डॉ प्रभाकर शुक्ला, डॉ रितु गर्ग, डॉ मोनिका गुप्ता, डॉ गौतम स्वरूप, डॉ अमित कुमार, डॉ अशोक कुमार, डॉ उमेश पांडेय, डॉ अवधेश शर्मा, डॉ आशीष जयसवाल, डॉ भूपेन्द्र वर्मा, डॉ एके सिंह, डॉ एमके यादव, डॉ मनोज गुप्ता, डॉ विवेक राज सिंह सहित सैकड़ों चिकित्सक उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें: फेसबुक लाइव के दौरान पैड़ा वाले बाबा ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
