नेहा सिंह राठौर के समर्थन में आईं कंगना रनौत, बोलीं- किसी महिला को बदनाम करना बेहद घटिया बात

Neha Singh Fake News Controversy

Neha Singh Fake News Controversy: बीते दिनों सिंगर नेहा सिंह राठौर को लेकर एक मीडिया संस्थान ने आपत्तिजनक और भ्रामक खबर चलाई, जिसके खिलाफ नेहा ने एक मुहिम छेड़ दी। अपनी मुहिम में नेहा सिंह राठौर ने कंगना रनौत से पूछा था कि क्या आपको इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहना है। इस मामले पर कंगना रनौत का जवाब आया है। उन्होंने इस मामले पर नेहा सिंह राठौर का समर्थन करते हुए कहा कि टीआरपी के लिए किसी महिला को बदनाम करना बेहद घटिया बात है।

हॉस्टल कांड की खबर में इस्तेमाल की गई फोटो

एक न्यूज चैनल में खबर चलाई थी कि नेहा राठौर जिस हॉस्टल में रहती थीं, उस हॉस्टल में सेक्स रैकेट चल रहा था और पुलिस ने वहां छापा मारा है। न्यूज चैनल ने इस दौरान विजुअल्स में नेहा सिंह राठौर की फोटो का भी इस्तेमाल किया। इस घटना को लेकर नेहा सिंह राठौर ने आपत्ति जताई और भारी नाराजगी के साथ न्यूज चैनल के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी और बीजेपी सांसद कंगना रनौत से इस मामले पर समर्थन के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। नेहा की इस पोस्ट पर जवाब देते हुए कंगना ने नेहा का समर्थन किया और कहा कि टीआरपी के लिए किसी भी महिला को बदनाम करना बेहद घटिया बात है।

नेहा सिंह राठौर के पोस्ट का जवाब देते हुए कंगना रनौत ने कहा कि नेहा, आपके राजनैतिक विचार और समय-समय पर दिए बयान मेरे राजनैतिक विचार के विरुद्ध व मेरे लिए अस्वीकार्य होते हैं, किंतु किसी भी महिला को टीआरपी के लिए बेबुनियाद बदनाम करना बेहद घटिया बात है। न्यूज चैनल के हैड को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

नेहा ने कंगना को टैग कर लिखी थी पोस्ट

सिंगर नेहा सिंह राठौर ने कंगना रनौत को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। पोस्ट में नेहा ने लिखा, डियर कंगना रनौत, आपकी तरह मैं भी इस देश की बेटी हूँ। हालाँकि आपकी और मेरी विचारधारा में फ़र्क़ है, लेकिन ये फ़र्क़ हम दोनों के महिला होने के साझे सच को नहीं बदल सकता। न्यूज चैनल ने जान-बूझकर मेरे खिलाफ फेक न्यूज चलाई और मुझे वेश्या कहा, ये झूठी खबर पूरे देश ने देखी और मेरा सम्मान आहत हुआ। आपके परिवार में भी आपकी बहनें होंगी! बच्चियाँ होंगी! क्या आपको उनके लिए डर नहीं लगता? क्या आपको न्यूज चैनल की इस बदमाशी पर कुछ भी नहीं कहना है?

इसे भी पढ़ें:तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने वाली शिवांगी यादव FIR होते ही फरार 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को Like व Twitter व Instagram पर Follow करना न भूलें...