चकमार्ग से काटा गया पुराना हरा महुआ का पेड़, पुलिस पर टालमटोल का आरोप

Green Mahua Tree Cut Basti

Basti News: प्रदेश सरकार की ओर से जहां सरकारी जमीनों को अवैध कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार सरकारी संपत्तियों का सौदा कर रहे हैं। ताजा मामला बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लोढ़वा से सामने आया है। यहां चकमार्ग की जमीन पर कब्जा जमाए शिवनाथ यादव पुत्र राम लौट ने रविवार को दस साल पुराना हरा महुआ का पेड़ काट ले गए। जबकि इसी जमीन को लेकर गांव के तिलक राम यादव से शिवनाथ का मुकदमा भी चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सरकारी जमीन से हरा महुआ का पेड़ काटे जाने की जानकारी होने पर तिलक राम यादव ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिवनाथ पर कार्रवाई करने की जगह तिलकराम यादव को इसकी शिकायत दुबौला पुलिस चौकी में करने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया। डायल 112 से मिली मायूसी के बाद तिलकराम यादव ने शिवनाथ के खिलाफ दुबौला पुलिस चौकी व वन दरोगा को लिखित तहरीर देकर शिकायत की। लेकिन 24 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक न तो काई रिपोर्ट दर्ज की गई है और नहीं कोई कार्रवाई हो सकी है।

Green Mahua Tree Cut Basti

फरियादी तिलकराम यादव ने बताया कि दुबौला पुलिस चौकी और वन दरोगा की तरफ से कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी शिवनाथ यादव पैसा और पहुंच का अक्सर धौंस दिखाता रहता है। और यही कारण है कि दबाव-प्रभाव के चलते पुलिस उस पर कार्रवाई करने की जगह मामले को टरका देती है। इस संदर्भ में वन दरोगा के 97217 92304 नंबर पर संपर्क कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, मगर उनका फोन उठा नहीं।

इसे भी पढ़ें: कौन हैं ममता चौधरी जिस विवाद के बाद अजय राय ने कहा दो कौड़ी की औरत

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में आपातकाल के बाद हालात बेकाबू, भीड़ ने गवर्नर हाउस में लगाई आग

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को Like व Twitter व Instagram पर Follow करना न भूलें...