Zareen Khan ने ठुकराया था एक करोड़ रुपए का ऑफर, कभी इसके लिए सुनने पड़ते थे ताने

Zareen Khan: इंडस्ट्री में जो फिट है वही हिट है। बॉलीवुड में काम पाने के लिए अभिनय से पहले फिटनेस की जरूरत पड़ती है। हालांकि कुशल अभिनेता व अभनेत्रियों ने बिना खूबसूरती के अपने अभिनय का लोहा मना चुके हैं। बावजूद इसके बिना खूबसूरती के इंउस्ट्री में काम पाना मुश्किल है। बॉलीवुड में एक नाम बन चुकी जरीन खान के साथ भी कुछ इसी तरह है। जरीन खान जो आज अपनी खूबसूरत और सटाइल को लेकर काफी पॉपुलर बन चुकी हैं, एक दौर था जब उन्हें इंडस्ट्री अनफिट मानती थी। लेकिन इंडस्ट्री में आने की उनकी ललक ने उन्हें आज अनफिट की जगह इतना फिट बना दिया है कि वह किसी भी खांचे में खुद को फिट कर सकती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zareen Khan 🦄🌈✨👼🏻 (@zareenkhan)

जरीन खान के साथ एक अच्छी बात और रही कि उन्होंने एक्टिंग कॅरियर की शुरुआत सलमान खान जैसे स्टार के साथ की। फिल्म ‘वीर’ में जरीन खान सलमान के साथ मेन लीड में नजर आईं। जरीन खान को देखकर यह अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो जाता है कि इंडस्ट्री में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए उन्हें कितना संघर्ष करना पड़ा रहा होगा। जरीन खान इंडस्ट्री में आने से पहले मोटापे से जूझ रही थीं।

उनका वजन उस समय सौ किलो के आसपास पहुंच चुका था। इसके चलते जरीन खान को कई बार आलोचना का भी सामना करना पड़ा था। लेकिन जरीन खान इस सबसे हतास होने की जगह अपने डाइट प्लान पर फोकस किया, और उनकी लगन और परिश्रम ने रंग दिखाया, जिसके चलते आज वह न सिर्फ इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं, बल्कि रह—रह कर अपने फैंस की धड़कनें भी बढ़ा रही हैं।

बता दें कि जरीन खान भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनके साथ एक दिलचस्प किस्सा और जुड़ा हुआ है। एकबार उन्हें मोटापा कम करने वाली एक दवाई के विज्ञापन के लिए एक करोड़ रुपए का ऑफर मिला था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। जरीन खान का मानना है कि मोटापे से जूझ रहे लोगों का मजाक बनाने से बेहतर है कि उनके लिए कुछ किया जाए। वह मोटापे से जूझ रही महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन बनना चाहती हैं।

फिट रहने के लिए जरीन खान रोजाना योग करती हैं। इसके साथ एक्सरसाइज, स्विमिंग और जॉगिंग पर भी फोकस करती हैं। बता दें कि जरीन खान कितनी भी बिजी क्यों न हों लेकिन वह अपना वर्कआउट कभी मिस नहीं करतीं। वह कार्डियो एक्सरसाइज के साथ वेट एक्सरसाइज भी करती हैं। वह एक गिलास पानी के साथ अपने दिन की शुरुआत करती हैं।

इसे भी पढ़ें: Minissha Lamba बोलीं- रिलेशनशिप में हूं

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...