छात्र आंदोलन का चेहरा बनने के बाद रिया अहीर की बिग बॉस में एंट्री, भड़के ट्रोल्स

Riya Ahir

Bigg Boss 20: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 20 के आगाज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और मेकर्स ने शो के संभावित कंटेस्टेंट्स के चेहरे सामने लाना शुरू कर दिया है। इस बार रिया अहीर और लव कौर के बीच ‘जनता वोटिंग’ का मुकाबला है, जिसके आधार पर दोनों में से किसी एक को मुख्य घर में सीधी एंट्री मिलेगी।

रिया लगातार सोशल मीडिया पर फैंस से वोट करने की अपील कर रही हैं, लेकिन इसी बीच वह नेटिजन्स और ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। यूज़र्स का सवाल है कि हाल ही में छात्र आंदोलन (स्टूडेंट प्रोटेस्ट) का प्रमुख चेहरा बनने के बाद वह अचानक एक प्योर एंटरटेनमेंट शो का हिस्सा कैसे बन सकती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ʀʜɪʏᴀ ʏᴀᴅᴀᴠ (@rhiyaahir)

फैन के कमेंट के जरिए ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

सोशल मीडिया पर बढ़ती आलोचनाओं को देखते हुए रिया अहीर ने एक इंस्टाग्राम वीडियो जारी कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। वीडियो मंर रिया ने अपने एक समर्थक का कमेंट पढ़कर सुनाया, जिसमें लिखा था कि रिया कोई पेशेवर एक्टिविस्ट (सामाजिक कार्यकर्ता) नहीं हैं। उन्होंने केवल एक छात्र विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, जो वायरल हो गया। वह पेशे से एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिन्हें अपना करियर बनाने और रोजी-रोटी कमाने का पूरा हक है।

हर मुद्दे के लिए मुझ पर निर्भर रहने के बजाय खुद आवाज उठाएं

कमेंट का हवाला देते हुए रिया ने साफ किया कि अगर किसी को देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस का प्लेटफॉर्म मिलता है, तो वह करियर के इस बड़े मौके को क्यों छोड़ेगा। उन्होंने आलोचकों पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों को हर सामाजिक मुद्दे के लिए उन पर निर्भर रहने के बजाय खुद आगे आकर अपनी आवाज उठानी चाहिए। रिया ने कहा कि वह यह स्पष्टीकरण केवल उन लोगों के लिए दे रही हैं जो ईमानदारी से उनकी स्थिति और पेशेवर फैसलों को समझना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: रामदेव पर बोलीं कंगना रनौत, वह बेडरूम में चमगादड़ की तरह लटके थे क्या

इसे भी पढ़ें: मिस्ट्री मैन संग पूनम पांडे की तस्वीरें वायरल, इंटरनेट पर मची सनसनी

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...