महिला मित्र संग फ्लैट में रंगरेलियां मना रहे ग्राम पंचायत सचिव को पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस के सामने चले थप्पड़
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पति-पत्नी के विवाद और हाईवोल्टेज ड्रामे का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। माल ब्लॉक में तैनात एक ग्राम पंचायत सचिव को उसकी पत्नी ने गुडंबा थाना क्षेत्र के कुर्सी रोड स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में उसकी महिला मित्र के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। यूपी 112 पुलिस की मौजूदगी में पत्नी ने वीडियो बनाते हुए अपने पति और उसकी महिला मित्र की जमकर क्लास लगाई और दोनों को कई थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, गंभीर आरोपों के बावजूद पुलिस की लचर कार्रवाई पर अब सवाल उठ रहे हैं।
अचानक मायके से लौटी पत्नी, पुलिस बुलाकर खुलवाया दरवाजा
मूल रूप से अतरौली की रहने वाली पीड़िता का विवाह जून 2021 में मुस्लिम रीति-रिवाज से माल ब्लॉक में कार्यरत ग्राम पंचायत सचिव के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करता था। पति के चाल-चलन से तंग आकर परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह अपनी पत्नी और ढाई साल की मासूम बेटी के साथ कुर्सी रोड स्थित सुलभ आवास (ब्लॉक बी) में किराए पर रह रहा था। शनिवार को जब पीड़िता अपनी बेटी के साथ मायके गई हुई थी, तभी उसे पति की हरकतों की भनक लगी। पीड़िता सुबह करीब 11:30 बजे अचानक सुलभ आवास पहुंची और अनहोनी की आशंका में डायल 112 पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस की मौजूदगी में जब फ्लैट का दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर का नजारा देखकर पीड़िता के होश उड़ गए।
लखनऊ : ग्राम पंचायत सचिव अल्सफ बेग अपनी महिला मित्र के साथ रंगरलिया मना रहे थे। पत्नी को भनक लगी और सीधे पहुंच गई कुर्सी रोड के फ्लैट में।
पत्नी ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद पति की गर्लफ्रेंड को दनादन कई थप्पड़ जड़े और मौके पर 112 को बुलाया।… pic.twitter.com/ppzdSIYzCS
— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) August 18, 2026
फ्लैट में महिला मित्र पर पुलिस के सामने चले थप्पड़
फ्लैट का दरवाजा खुलते ही आरोपी पति अपनी महिला मित्र के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। इसके बाद मौके पर ही दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और कहासुनी शुरू हो गई। आक्रोशित पत्नी ने पुलिसकर्मियों के सामने ही मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया और अपने पति तथा उसकी महिला मित्र को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे और उसकी बेटी को घर से निकालने की धौंस देता है तथा भाई व अन्य रिश्तेदारों को जानमाल की धमकी देता है। पूर्व में भी कई बार पारिवारिक विवाद हो चुका है, जिसमें पुलिस और रिश्तेदारों ने समझौता कराया था, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।
इसे भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन से सुर्खियों में आईं रिया अहीर फिर चर्चा में
तहरीर पर शांतिभंग में चालान
इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पीड़िता ने गुडंबा थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर दो पन्नों की लिखित तहरीर सौंपी। हालांकि, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उस समय सवाल खड़े हो गए जब गंभीर आरोपों और दो पेज की तहरीर के बावजूद पुलिस ने मामले को हलके में लिया। गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक, पुलिस ने मामले में कड़ा रुख अपनाने या प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय आरोपी ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ महज शांतिभंग (section 151) की धारा में खानापूर्ति करते हुए कार्रवाई की है। पीड़िता अब न्याय और पति पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की गुहार लगा रही है।
इसे भी पढ़ें: नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ विद्यार्थियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
