होटल में 22 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट से हैवानियत, इंस्टाग्राम फ्रेंड ने बनाया हवस का शिकार

Mukherjee Nagar

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके से एक शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 22 वर्षीय युवती, जो पेशे से मेकअप आर्टिस्ट है, के साथ होटल के कमरे में दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसे तत्काल राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़िता का आरोप है कि इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आए एक युवक ने झांसे में लेकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और फिर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि आरोपी अभी फरार है।

वजीराबाद की रहने वाली है पीड़िता

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती अपने परिवार के साथ वजीराबाद क्षेत्र में रहती है। पिता की बीमारी के चलते पूरे घर का आर्थिक बोझ उसी के कंधों पर है। युवती इंस्टाग्राम पर मेकअप ट्यूटोरियल से जुड़ी रील्स भी पोस्ट करती है। इसी दौरान पिछले वर्ष अगस्त में उसकी पहचान ‘साहिब’ नाम के शख्स से हुई थी, जिसने खुद को भी मेकअप आर्टिस्ट बताया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातें शुरू हुईं और वे फोन पर संपर्क में रहने लगे।

शादी का झांसा देकर पहले चुप कराया

पीड़िता के मुताबिक, इस साल जुलाई में साहिब ने काम के सिलसिले में दिल्ली आने की बात कहकर उसे मुखर्जी नगर के एक होटल में मिलने बुलाया। वहां उसने युवती को नशीला पेय पिलाकर बेहोश कर दिया और दुष्कर्म किया। होश आने पर जब युवती ने विरोध जताया, तो आरोपी ने शादी का वादा करके उसे पुलिस के पास जाने से रोक लिया। इसके बाद 8 अगस्त को आरोपी फिर दिल्ली पहुंचा और युवती को जीटीबी नगर के एक होटल ले गया, जहां उसने जान से मारने की धमकी देकर दोबारा दरिंदगी की।

इसे भी पढ़ें: धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पर एक्ट्रेस के पीछे पड़े कट्टरपंथी

होटल के कमरे में खून से लथपथ छोड़कर भागा आरोपी

दूसरी बार हुई इस दरिंदगी के दौरान युवती की स्थिति काफी बिगड़ गई। उसकी गंभीर हालत देखकर आरोपी उसे लहूलुहान अवस्था में होटल के कमरे में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां से इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस की विशेष टीम होटल के सीसीटीवी फुटेज, विजिटर रजिस्टर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को कब्जे में लेकर फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें: आसिम रियाज पर हिमांशी खुराना का बड़ा खुलासा

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...