महिला ऑपरेटर संग लखनऊ के होटल में पकड़े गए अधिशासी अभियंता
Lucknow News: राजधानी के एक प्रतिष्ठित होटल में शनिवार रात अचानक हड़कंप मच गया, जब एक अधिशासी अभियंता अपनी पूर्व सहकर्मी के साथ संदिग्ध स्थिति में पकड़े गए। महिला के पति ने पुलिस को सूचना दी और होटल पहुंचकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को कमरे से बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है।
महिला से पुराने संबंध, पति को हुई भनक
जानकारी के अनुसार, महिला पहले बांदा जिले में अधिशासी अभियंता उदय प्रताप के कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थी। दोनों के बीच पेशेवर संबंधों के दौरान घनिष्ठता बढ़ी, जिसके बाद आरोपी अभियंता ने महिला को लखनऊ बुलाया। इसके बाद वह स्वयं गोंडा से लखनऊ पहुंचे और दोनों ने होटल में रूम बुक कराया। इसी बीच महिला के पति को उनकी लोकेशन और होटल में होने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को अवगत कराया।
सरकारी कंप्यूटर ऑपरेटर पत्नी अधिशासी अभियंता के साथ होटल में गुलछर्रे उड़ाते हुए रंगे हाथ पकड़ी गई,,
मोहतरमा पति से बोलकर गई थी कि मैं साहब के साथ साइट का निरीक्षण करने जा रही हूं…
पति को थोड़ा बहुत शक हुआ तो वह पत्नी के पीछे स्कूटी से लग गया और होटल में रंगे हाथ पकड़… pic.twitter.com/eLrfBJ2M60
— Pushpraj sharma (@RealpushprajX) August 11, 2026
पति ने होटल में किया बवाल, पुलिस कर रही जांच
महिला के पति ने मौके पर पहुंचकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया और होटल कर्मचारियों से भी उलझ गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए अधिशासी अभियंता और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पति की ओर से लगाए गए आरोपों की गंभीरता को देखते हुए गवाहों के बयान और होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। उधर, अधिशासी अभियंता उदय प्रताप का कहना है कि वे महिला के साथ केवल पेशेवर चर्चा के लिए मिले थे और कोई अनुचित कृत्य नहीं किया है।
इसे भी पढ़ें: देश में 30 से 40 फीसदी वकील फर्जी, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
