Toxic में दिखा यश का सबसे खौफनाक रूप, रिलीज होते ही छा गया डबल रोल वाला ट्रेंडी ट्रेलर
Toxic Movie: नितेश तिवारी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘रामायण’ में रावण के किरदार को लेकर चर्चा में बने साउथ सुपरस्टार यश अब अपनी दूसरी मेगा-बजट फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ (Toxic: A Fairytale for Grown-ups) को लेकर सुर्खियों में हैं। 8 अगस्त की शाम 7:01 बजे रिलीज हुए फिल्म के 4 मिनट 38 सेकेंड के धमाकेदार ट्रेलर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। रिलीज के महज 14 घंटों के भीतर ही इसे 1.4 करोड़ (14 मिलियन) से अधिक बार देखा जा चुका है।
खून-खराबा, सस्पेंस और यश का डबल रोल
‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर एक बेहद डरावने और भावुक दृश्य से शुरू होता है, जहाँ एक घायल बच्चा यश के किरदार ‘राया’ से रोते हुए माफी माँगता नजर आता है। इसके तुरंत बाद ही गोलियों की गूँज और बेतहाशा खून-खराबे का दौर शुरू हो जाता है।
ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें यश का डबल रोल बेनकाब हुआ है। यश फिल्म में बाप और बेटे दो अलग-अलग पीढ़ियों के किरदारों में नज़र आएंगे।
राया: लंबी दाढ़ी, बिखरे बाल और क्रूर अंदाज वाला गैंगस्टर पिता।
रूमी: छोटे बाल, क्लीन शेव और टैटू वाला बेटा, जो अपने ही पिता के साम्राज्य के खिलाफ जंग छेड़ता है।
रावण से भी डार्क और खौफनाक अवतार
ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह चरम पर है। दर्शकों का कहना है कि ‘रामायण’ में यश का रावण अवतार ‘टॉक्सिक’ के इस डार्क कैरेक्टर के आगे काफी ‘सभ्य’ लगता है।
एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, जब मेकर्स ने इसे ‘बड़ों के लिए फेयरी टेल’ कहा था, तो वो बिल्कुल मजाक नहीं कर रहे थे।” वहीं दूसरे फैन ने लिखा, “रॉकी भाई की वापसी तबाही से कम नहीं है।
इसे भी पढ़ें: पुलिस ने 648 लापता महिलाओं और लड़कियों को रेड लाइट एरिया से निकाला
1940-70 के गोवा माफिया का दौर
गीतू मोहनदास के शानदार निर्देशन में बनी यह फिल्म 1940 से 1970 के दशक के दौरान गोवा में पनपे ड्रग माफिया नेटवर्क और अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी नामचीन अभिनेत्रियाँ बेहद दमदार और अहम भूमिकाओं में नज़र आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें: यूक्रेन युद्ध के बीच रूस में फर्जी शादियों के जरिए सैनिकों की सरकारी मुआवजे पर डाका
