बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान से छिड़ी बहस, NCP ने पूछा- 32 साल बाद याद आए आंसू
Lucknow News: बाबरी मस्जिद विध्वंस (Babri Masjid Demolition) को लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के हालिया ‘रोने’ वाले बयान पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान लगातार तेज होता जा रहा है। पसमांदा मुस्लिम समाज के बाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने भी इस मुद्दे पर कांग्रेस (Congress) को आड़े हाथों लिया है।
यूपी एनसीपी की महासचिव कामिनी शर्मा (Kamini Sharma) ने सोनिया गांधी के बयान पर कड़े सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक टाइमिंग और मंशा से जोड़कर तीखा हमला बोला है।
इतने वर्षों तक कहां थीं सोनिया गांधी?
कामिनी शर्मा ने सोनिया गांधी के उस खुलासे पर हैरानी और तंज व्यक्त किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बाबरी मस्जिद के ढहने पर उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।

एनसीपी नेता ने सीधे तौर पर सवाल दागते हुए कहा, सोनिया गांधी को 32 साल बाद याद आया कि बाबरी मस्जिद शहीद हुई थी और उसे देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए थे? सवाल यह है कि इतने वर्षों तक वह कहां थीं? कामिनी शर्मा का यह बयान स्पष्ट करता है कि राजनीतिक दल सोनिया गांधी के इस खुलासे को महज़ एक राजनीतिक स्टंट और वोट बैंक को साधने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: अनारकली सलीम की प्रेमिका थी या मां! इतिहास
किताब के खुलासे के बाद से गरमाई है राजनीति
गौरतलब है कि यह पूरा विवाद सोनिया गांधी की हालिया प्रकाशित किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey Of Love) के सामने आने के बाद शुरू हुआ है।
इस किताब में सोनिया गांधी ने 1992 के बाबरी मस्जिद विध्वंस का जिक्र करते हुए अपने भावनात्मक जुड़ाव और आंसुओं की बात कही है। जैसे ही यह बात मीडिया में आई, यूपी की राजनीति में बयानों का दौर शुरू हो गया।
इसे भी पढ़ें: 2027 से पहले BJP के सामने सवर्ण वोट बैंक साधने की चुनौती
