UP Election 2027: बृजभूषण शरण सिंह ने खोली बीजेपी की कमजोरी, सत्ता-विरोधी लहर को लेकर दिया बड़ा बयान

Brijbhushan On Ayodhya

UP Election 2027: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एबीपी न्यूज से बातचीत में साफ कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में कोई एकतरफा जीत नहीं होगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या योगी आदित्यनाथ तीसरी बार सरकार बनाएँगे या अखिलेश यादव-कांग्रेस गठबंधन बाजी मारेगा, तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया– इस बार लड़ाई है। एंकर के टोकने पर उन्होंने पलटकर कहा, तो क्या हम झूठ बोलें?

दस साल में सत्ता-विरोधी लहर स्वाभाविक

सिंह ने आगे कहा कि सपा के 37 सांसदों की जीत विशेष परिस्थितियों में हुई थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। उन्होंने सत्ता-विरोधी लहर के सवाल पर कहा – ‘यह हमेशा होती है, इस बार टफ फाइट रहेगी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि योगी सरकार को दस साल हो गए हैं, इसलिए चुनौती बड़ी है।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद को बताया भगवा बदनाम करने की साजिश

चंदा चोरी के मामले पर बृजभूषण ने कहा कि शुरू में इस मुद्दे से सहानुभूति मिली, लेकिन अब यह उल्टा पड़ रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग राम और सनातन को नहीं मानते, वे इस मामले में शामिल हो गए। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि चोरी के आरोपों में कोई पुजारी या संत नहीं, बल्कि बैंक कर्मचारी और व्यवस्था संभालने वाले लोग शामिल हैं। उन्होंने ‘भगवा पहनकर साधुओं को बदनाम करने’ की कड़ी आलोचना की।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन युद्ध के बीच रूस में फर्जी शादियों के जरिए सैनिकों की सरकारी मुआवजे पर डाका

चुनाव में चढ़ावा चोरी चुनावी मुद्दा नहीं होगा

भाजपा नेता ने दावा किया कि राम मंदिर चढ़ावा विवाद चुनाव में कोई खास असर नहीं डालेगा, क्योंकि जनता सरकार के कामकाज को परखेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को इस मुद्दे से कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि यह मुद्दा अब अपनी प्रासंगिकता खो चुका है।

इसे भी पढ़ें: BMW करेगी 8,000 नौकरियों की कटौती

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...