अखिलेश यादव का AI वीडियो वायरल, साथ दिखे अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी

Akhilesh Yadav AI Reel Viral

Akhilesh Yadav AI Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ गाना जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे इस ट्रेंड पर रील्स बना रहे हैं। हाल ही में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और बोमन ईरानी का भी इस रील पर बनाया गया वीडियो खूब वायरल हुआ था। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने नेटिजन्स को चौंका दिया है।

इस वायरल वीडियो में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे खड़े होकर गाना गाते दिख रहे हैं, जबकि उनके ठीक पीछे माफिया अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और आजम खान नजर आ रहे हैं और गाने की धुन पर अलग-अलग रिएक्शंस दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yaad Rakhega UP (@yaadrakhegaup)

क्या है इस वीडियो का सच

वीडियो को पहली नजर में देखकर कई लोग असमंजस में पड़ गए कि आखिर अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी (जिनकी मृत्यु हो चुकी है) इस रील में अखिलेश यादव के साथ कैसे नजर आ रहे हैं? अगर आप भी इसे असली समझ रहे हैं, तो ठहर जाइए। यह कोई वास्तविक वीडियो नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI technology) के जरिए तैयार किया गया एक डीपफेक वीडियो है।

किसी अज्ञात यूजर ने केवल मनोरंजन/मजाक के उद्देश्य से अखिलेश यादव और अन्य नेताओं के चेहरों का इस्तेमाल करके यह एआई रील तैयार की है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर yaadrakhegaup नामक एक पेज से शेयर किया गया है, जिसके बाद से यह तेजी से अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर किया जाने लगा।

इसे भी पढ़ें: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी

सोशल मीडिया पर आ रहे हैं मजेदार रिएक्शंस

इस एआई जनरेटेड रील को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा- ये क्या है भाई… योगी जी ने देख लिया तो परेशानी हो जाएगी! दूसरे यूजर ने लिखा- अतीक अहमद के एक्सप्रेशन्स देखो, AI ने क्या कमाल बनाया है! वहीं सपा समर्थकों ने कमेंट किया- समाजवाद जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और रहेगा। एक अन्य यूजर ने हैरान होते हुए लिखा— अबे अब ये खुराफात किसने कर दी!

गौरतलब है कि ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ ट्रेंड की शुरुआत सोशल मीडिया ग्रुप ‘टीम 07’ (मिस्टर फैजू व अन्य) के दौर में हुई थी, जो समय-समय पर नए अंदाज में फिर से ट्रेंड करने लगता है। फिलहाल देखने वाली बात यह होगी कि इस वायरल एआई वीडियो पर समाजवादी पार्टी या अखिलेश यादव की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आती है या नहीं।

इसे भी पढ़ें: शाहजहां बानो बनीं प्रतीक्षा, पवन संग वैदिक रीति-रिवाज से लिए सात फेरे

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...