रील बनाते-बनाते कैमरामैन से हुआ प्यार, तीन सगी बहनों ने एक ही युवक संग रचाया विवाह

Three Sisters Marry Same Man

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहाँ तीन सगी बहनों ने एक ही दूल्हे के साथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली। धौरिया गांव की रहने वाली सरोज (20), सावित्री (19) और संतोष (18) ने श्यामपुरी निवासी विकास उर्फ विक्कू के साथ चामुंडा माता मंदिर में सात फेरे लिए। दूल्हे ने बारी-बारी से तीनों बहनों की मांग में सिंदूर भरा। यह अनोखी शादी अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं बहनें

तीनों बहनें इंस्टाग्राम और फेसबुक पर काफी लोकप्रिय हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। विकास पिछले 6 महीनों से उनके लिए वीडियो शूट करने का काम करता था और रील्स में पति का किरदार भी निभाता था। जब परिजनों ने बहनों की शादी अलग-अलग जगह तय करने की बात की, तो तीनों ने कभी अलग न होने का फैसला किया। विकास ने उनकी भावना को समझा और तीनों के साथ विवाह करने के लिए तैयार हो गया।

बिना परिजनों के गुप्त रूप से हुई शादी

यह शादी बेहद गुप्त तरीके से बिना किसी बैंड-बाजे या परिजनों की मौजूदगी के संपन्न हुई। सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद मामला सामने आया। इधर, मंदिर प्रबंधन का कहना है कि शादी के वक्त वहां कोई पुजारी नहीं था। हसनपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, युवतियों ने अपनी मर्जी से शादी की बात कही है और फिलहाल कोई लिखित शिकायत न मिलने के कारण आगे की कानूनी कार्रवाई लंबित है।

इसे भी पढ़ें: बारिश के बीच अकेली लड़की ने रोकी पुलिस वैन, रिया यादव बनीं इंटरनेट की सुपरगर्ल

इसे भी पढ़ें: रिज़ीम चेंज की साजिश में दिल्ली का पॉलिटिकल ड्रामा

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...