ग्लोबल सेल में टीवीएस ने सबको पछाड़ा, घरेलू बाजार में हीरो का राज कायम
Two Wheeler Sales June 2026: भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में लंबे समय से चले आ रहे समीकरण अब बदलने लगे हैं। जून 2026 के बिक्री आंकड़ों ने ऑटो सेक्टर को चौंका दिया है। हालांकि भारत के घरेलू बाजार में हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) अब भी सबसे ज्यादा मोटरसाइकिल और स्कूटर बेचने वाली कंपनी बनी हुई है, लेकिन जब बात देश और विदेश की कुल बिक्री (Total Sales) की आई, तो टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने बाजी मार ली। निर्यात (Export) के मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन के दम पर टीवीएस देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर सेलर बन गई है।
घरेलू बाजार में कौन पीछे
जून 2026 में भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद के मामले में कंपनियों की स्थिति इस प्रकार रही।
हीरो मोटोकॉर्प: 5,02,890 वाहनों की बिक्री के साथ पहले स्थान पर।
होंडा (HMSI): 4,68,956 वाहनों के साथ दूसरे स्थान पर।
टीवीएस मोटर: 4,11,014 वाहनों के साथ तीसरे स्थान पर।
टीवीएस बनी ग्लोबल किंग
भले ही टीवीएस घरेलू बाजार में तीसरे नंबर पर रही, लेकिन विदेशों में इसकी गाड़ियों की जबरदस्त डिमांड ने पूरा खेल पलट दिया। जून 2026 में कंपनियों का एक्सपोर्ट डेटा इस प्रकार रहा:
टीवीएस मोटर: 1,54,403 वाहनों का निर्यात (सबसे ज्यादा)
होंडा: 59,325 वाहनों का निर्यात
हीरो मोटोकॉर्प: 38,269 वाहनों का निर्यात
इस बंपर एक्सपोर्ट के चलते टीवीएस की कुल बिक्री 5,65,417 वाहनों तक पहुंच गई, जो हीरो (5,41,159) और होंडा (5,28,281) दोनों से कहीं अधिक है।
इसे भी पढ़ें: VHP का पलटवार, केजरीवाल, प्रियंका गांधी और संजय सिंह के खिलाफ पुलिस एक्शन की मांग
सालाना ग्रोथ में भी टीवीएस की लंबी छलांग
जून 2025 की तुलना में जून 2026 में टीवीएस की कुल बिक्री में 47% का भारी उछाल आया है। वहीं होंडा ने 26% की अच्छी बढ़त दर्ज की। इसके विपरीत, दिग्गज कंपनी हीरो मोटोकॉर्प को सालाना आधार पर कुल बिक्री में लगभग 2.3% की मामूली गिरावट का सामना करना पड़ा है।
बजाज और रॉयल एनफील्ड का प्रदर्शन
बजाज ऑटो: घरेलू बाजार में 1,66,956 वाहन बेचकर चौथे स्थान पर रही। कंपनी ने सालाना आधार पर 11.81% की ग्रोथ दर्ज की।
रॉयल एनफील्ड: बुलेट बनाने वाली इस कंपनी ने जून 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1,02,930 बाइक बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 33.75% अधिक है।
इसे भी पढ़ें: किसानों को तोहफा: सरकार ने प्याज की खरीद कीमत 13% बढ़ाई
