देश की 8 सबसे चर्चित मर्डर मिस्ट्री, जब प्यार में अंधी बेवफा हसीनाओं ने कराई पति की हत्या

Wife Kills Husband

Wife Kills Husband: प्यार, विश्वास और सात जन्मों के वादे पर टिके रिश्तों में जब स्वार्थ, बेवफाई और धोखे की दीमक लग जाती है, तो उसका अंजाम कितना रूह कंपा देने वाला हो सकता है, इसकी बानगी महाराष्ट्र के पुणे से सामने आई है। यहाँ एक मंगेतर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर न सिर्फ अपने होने वाले पति को गहरी खाई में धकेल दिया, बल्कि उसे एक हादसा साबित करने का खौफनाक ड्रामा भी रचा। अपराध जगत के इतिहास में यह कोई पहली घटना नहीं है। जब भी क्राइम डायरी के पन्ने पलटते हैं, तो ऐसी कई ‘बेवफा हसीनाओं’ के चेहरे बेनकाब होते हैं जिन्होंने अपने ही जीवनसाथी को मौत के घाट उतारकर इंसानियत को शर्मसार कर दिया।

1. पुणे का केतन अग्रवाल मर्डर केस

पुणे में रियल एस्टेट कंपनी के युवा डायरेक्टर केतन विशाल अग्रवाल की मौत को शुरुआत में एक सामान्य एक्सीडेंट माना जा रहा था। लेकिन पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि केतन की मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन बाबूलाल चौधरी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने के लिए गहरी खाई में धक्का दिया था। पुलिस दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

2. सोनम रघुवंशी- हनीमून बना मर्डर मून

इंदौर की सोनम रघुवंशी ने शादी के महज एक महीने बाद अपने पति राजा रघुवंशी के साथ शिलॉन्ग हनीमून पर जाने की प्लानिंग की। सोनम ने इंदौर में बैठे अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर शिलॉन्ग में तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स हायर किए। रास्ते में राजा पर जानलेवा हमला कर उसे मार दिया गया। सोनम ने लूटपाट और बेहोश होने का नाटक किया, लेकिन उसके शरीर पर एक भी खरोंच न होने की वजह से वह पकड़ी गई।

3. मुस्कान रस्तोगी- मेरठ का नीला ड्रम मर्डर

लंदन में रहने वाले सौरभ राजपूत को उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर ड्रग्स दी और चाकू से गोदकर मार डाला। क्रूरता की हद पार करते हुए उन्होंने लाश के चार टुकड़े किए, उसे एक नीले ड्रम में सीमेंट भरकर बंद किया और हिमाचल भाग गए। बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

4. प्रगति यादव- शादी के 15वें दिन सिंदूर का कत्ल

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में प्रगति की शादी दिलीप से हुई थी, लेकिन वह अपने गांव के अनुराग यादव से प्यार करती थी। शादी के महज 15 दिन बाद प्रगति ने प्रेमी के साथ मिलकर 2 लाख रुपये में कॉन्ट्रैक्ट किलर रामजी चौधरी को हायर किया और दिलीप की गोली मारकर हत्या करवा दी। सर्विलांस और कॉल डिटेल्स ने नई नवेली दुल्हन का राज खोल दिया।

Wife Kills Husband

5. स्वाति और राजेश- मटन सूप और प्लास्टिक सर्जरी का खेल

तेलंगाना के इस सबसे चर्चित मामले में स्वाति ने प्रेमी राजेश के साथ मिलकर पति सुधाकर की हत्या की और शव को जंगल में जला दिया। इसके बाद राजेश के चेहरे पर तेजाब डालकर उसे ‘सुधाकर’ बताकर अस्पताल में भर्ती कराया ताकि प्लास्टिक सर्जरी से उसे पति की पहचान दी जा सके। लेकिन अस्पताल में शाकाहारी राजेश ने जब ‘मटन सूप’ पीने से मना कर दिया (जबकि असली सुधाकर मांसाहारी था), तो इस एक गलती से पूरी साजिश बेनकाब हो गई।

6. प्रियंका पुरोहित- तुम काले हो, मुझे डिजर्व नहीं करते

मध्य प्रदेश के धार जिले में प्रियंका पुरोहित ने इंस्टाग्राम रील्स की चकाचौंध और अपने अफेयर के चक्कर में पति देवकृष्ण की हत्या करवा दी। प्रियंका अपने पति को काला कहकर प्रताड़ित करती थी। उसने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर घर में लूटपाट और हत्या का नाटक रचा, लेकिन फॉरेंसिक सबूतों और कॉल रिकॉर्ड्स ने दोनों को जेल पहुंचा दिया।

7. रमनदीप कौर- बिरयानी में जहर और बेटे के सामने गला रेता

लंदन प्रवासी सुखजीत सिंह जब अपनी पत्नी रमनदीप कौर के साथ शाहजहांपुर स्थित अपने गांव आया, तो रमनदीप ने अपने प्रेमी (सुखजीत के बचपन के दोस्त) गुरप्रीत के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची। रमनदीप ने पूरे परिवार की बिरयानी में नींद की गोलियां मिला दीं। इसके बाद दोनों ने सुखजीत का गला रेत दिया। रमनदीप के 9 साल के बेटे ने बिरयानी कम खाई थी, वह सो नहीं पाया था। उसी मासूम की गवाही पर कोर्ट ने रमनदीप को फांसी की सजा सुनाई।

8. गोपाली देवी- जयपुर का धन्नालाल हत्याकांड

राजस्थान के जयपुर में गोपाली देवी ने अपने अवैध संबंधों के रास्ते से पति धन्नालाल सैनी को हटाने के लिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। शादी के बाद भी पुराना अफेयर जारी रखने और पकड़े जाने के डर से गोपाली ने इस वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें बाद में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई।

इसे भी पढ़ें: खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे पीएम मोदी! 

क्यों खूनी रिश्तों में बदल रहा है प्यार

मनोवैज्ञानिकों और पुलिस तफ्तीश के अनुसार, इस तरह के 90% मामलों के पीछे मुख्य वजह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (अवैध संबंध) होते हैं। इसके अलावा प्रॉपर्टी और जीवन बीमा की मोटी रकम हड़पने का लालच भी अपनों को कातिल बना रहा है। आज के दौर में अपराधी ऐसी वारदातों को अंजाम देने और सबूत मिटाने के लिए डिजिटल और सिनेमाई कंटेंट से आइडिया चुरा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सपना चौधरी और वीर साहू के रिश्तों पर करीबी एक्टर का दावा

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...