बिना रस्सी बांधे ही 35 मीटर ऊंचे पुल से कराई बंजी जंप, युवती की मौके पर ही मौत
साओ पाउलो (ब्राजील): सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो का बढ़ता क्रेज कई बार लोगों के लिए जानलेवा साबित हो जाता है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला ब्राजील के साओ पाउलो से सामने आया है, जहां एक 24 साल की युवती के लिए एडवेंचर का शौक उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया।
एक निजी एडवेंचर कंपनी की घोर लापरवाही के चलते युवती को बिना सुरक्षा रस्सी (बंजी कॉर्ड) बांधे ही 35 मीटर (करीब 115 फीट) की ऊंचाई से नीचे कुदा दिया गया, जिससे जमीन पर गिरते ही उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
HORRIFIC FOOTAGE: A 21-year-old woman was pushed off a 40-meter bridge in Limeira, Brazil by bungee jump workers who failed to attach her safety rope. She died from the fall. pic.twitter.com/KdZ51iZ2ab
— Open Source Intel (@Osint613) June 13, 2026
भूतिया पुल पर चल रहा था मौत का खेल
यह दर्दनाक हादसा साओ पाउलो राज्य के लिमेइरा और कोर्डेइरोपोलिस शहरों को जोड़ने वाले ‘पोंटे डो एस्केलेटो’ (Ponte do Esqueleto) पुल पर हुआ। पिछले लगभग तीन दशकों से यह पुल पूरी तरह से बंद और लावारिस पड़ा है। बिना किसी सरकारी रेगुलेशन, निगरानी या सुरक्षा मानकों के, हाल के दिनों में यह जगह पर्यटकों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए एक अवैध स्पॉट बन गई थी।
क्रू ने भुला दी बुनियादी चेकिंग
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतका की पहचान मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास के रूप में हुई है। मारिया ने इस खतरनाक बंजी जंप का रोमांच महसूस करने और उसका वीडियो शूट कराने के लिए ‘एंट्रे कोर्डास’ नाम की एक निजी एडवेंचर कंपनी को 290 डॉलर (लगभग 24,500 रुपये) का भुगतान किया था।

चश्मदीदों का खौफनाक बयान
वहां मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक, मारिया से पहले तीन अन्य लोगों ने भी वहां से जंप लगाई थी जो पूरी तरह सुरक्षित रहे। लेकिन जब मारिया की बारी आई, तो क्रू मेंबर्स ने बुनियादी सुरक्षा नियमों को ताक पर रख दिया। उन्होंने मारिया को कूदने का इशारा करने से पहले यह तक चेक नहीं किया कि उसकी सुरक्षा रस्सी बंधी भी है या नहीं।
इसे भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोपों से हिली अयोध्या, जानें क्या है सच
तमाशा देख रहे लोगों के सामने नीचे गिरी लड़की
जैसे ही मारिया ने पुल से छलांग लगाई, वहां मौजूद अन्य पर्यटकों के कैमरों में एक खौफनाक मंजर रिकॉर्ड हो गया। हवा में लहराती मारिया के शरीर या पैरों से कोई रस्सी नहीं जुड़ी थी। यह देखते ही पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और वह सीधे 115 फीट नीचे जा गिरी। हैरान करने वाली बात यह है कि कंपनी के इंस्ट्रक्टर्स को अपनी इस जानलेवा भूल का अहसास तब हुआ, जब मारिया नीचे गिर चुकी थी।
हादसे के बाद स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए और वे मौके से भागने की फिराक में थे। हालांकि, वहां मौजूद लोगों और स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी के कारण आरोपियों को घेराबंदी कर रोक लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और कंपनी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें: मालवा की मीरा मालती जोशी की याद में सजी स्मृति कल्प की शाम
