बांग्लादेश में भारतीय सहायक उच्चायोग में प्रोटोकॉल अधिकारी का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Newschuski Digital Desk: बांग्लादेश के चटगांव में स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग (इंडियन असिस्टेंट हाई कमीशन) में एक भारतीय सुरक्षा गार्ड एवं प्रोटोकॉल अधिकारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चटगांव मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया है।
मौत की वजह साफ नहीं, पुलिस कर रही जांच
फिलहाल, मौत के सही कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। बांग्लादेश पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, शव किन परिस्थितियों में मिला, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: दत्तात्रेय होसबोले की नासमझी पर पाकिस्तान की गीदड़ भभकी
भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों से मिल रही जानकारी
सूत्रों के अनुसार, भारतीय उच्चायोग के अधिकारी भी इस मामले में स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और मृतक के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान अभी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह भारतीय सुरक्षा बल का जवान था, जिसे प्रोटोकॉल ड्यूटी पर चटगांव तैनात किया गया था।
प्रशासन सतर्क, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, शव को मुर्दाघर में रखवा दिया गया है और प्रशासन हर पहलू पर नजर बनाए हुए है। भारतीय सहायक उच्चायोग में तैनात सुरक्षाकर्मी की मौत के बाद से इलाके में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
इसे भी पढ़ें: भागवत कथा के द्वितीय सुनाए द्रौपदी, कुन्ती और उत्तरा के करुणा और त्याग के प्रसंग
