55 वर्षीय ग्राम प्रधान पर दिल हार बैठी विवाहिता, लाखों की नकदी और जेवर समेट हुई फरार

jhansi crime news

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले से प्रेम-प्रसंग का एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय विवाहिता महिला, अपने हमउम्र पति को छोड़कर, एक 55 साल के ग्राम प्रधान के साथ फरार हो गई है। आरोप है कि वह अपने साथ घर में रखे लाखों रुपये नकद और सोने-चांदी के कीमती जेवर भी ले गई है। पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर अपनी पत्नी और ग्राम प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विरोध के बावजूद जारी रहा चोरी-छिपे मिलन

जानकारी के अनुसार, शिवगंज मोहल्ले के रहने वाले युवक की शादी साल 2024 में करिश्मा (22) के साथ हुई थी। पीड़ित पति का आरोप है कि शादी के बाद किशोरपुरा गाँव का प्रधान (55) अक्सर उनके घर आता-जाता था। इसी दौरान महिला और ग्राम प्रधान के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे। पति को जब इस बात की भनक लगी, तो उसने कई बार कड़ा विरोध किया और पत्नी को समझाया, लेकिन मोहब्बत में अंधी हो चुकी महिला ने अपने पति की हर बात को नजरअंदाज कर दिया।

इसे भी पढ़ें: विश्व के लिए बुद्ध ही समाधान हैं

योजनाबद्ध तरीके से वारदात को दिया अंजाम

अंततः महिला और ग्राम प्रधान ने एक साथ भागने की योजना बनाई। 29 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे, जब महिला का पति घर पर नहीं था, मौका पाकर ग्राम प्रधान महिला के घर पहुँचा। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, महिला योजनाबद्ध तरीके से घर में रखे करीब 2 लाख 40 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर एक थैले में समेटकर प्रेमी ग्राम प्रधान के साथ फरार हो गई। पीड़ित ने बताया कि मोहल्ले के कई लोगों ने दोनों को एक साथ जाते हुए देखा है।

jhansi crime news

पुलिस जांच में जुटी, सामान बरामदगी की मांग

घर लौटने पर जब पति को अपनी पत्नी और नकदी-जेवर गायब होने का पता चला, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अपनी पत्नी और ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और चोरी गया सामान बरामद करने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी मुकेश सोलंकी का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है और उसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा, दिल्ली में कीमत 3 हजार के पार

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...