सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस पर समझौते करने का बना रही दबाव

Dial 112 Constable

Lucknow News: राजधानी में डायल-112 में तैनात एक पुलिसकर्मी पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, धोखाधड़ी करने और गर्भवती होने पर मुकर जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि शिकायत करने के बावजूद स्थानीय पुलिस और महिला थाना स्तर पर कोई सख्त कदम उठाने के बजाय उस पर पैसे लेकर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया जा रहा है।

पीड़िता के अनुसार, जून 2025 में फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान सिपाही शिशु सागर से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत बढ़ी और संपर्क नंबर साझा हुए। आरोप है कि जुलाई 2025 में सिपाही ने उसे मुरादाबाद स्थित ‘प्रेम चुनरिया’ होटल में मिलने के लिए बुलाया, जहां छल से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। इसके बाद आरोपी उसे गांव से लखनऊ ले आया और दोनों बीकेटी (बक्शी का तालाब) इलाके में किराए का मकान लेकर साथ रहने लगे। इस दौरान मकान खरीदने के बहाने सिपाही ने उससे 15 लाख रुपये भी ऐंठ लिए।

Dial 112 Constable

गर्भवती होने पर शादी से इनकार

महिला जब गर्भवती हुई, तो उसने सिपाही पर शादी करने का दबाव बनाया। इस पर आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया और उस पर गर्भपात कराने का दबाव डालने लगा।

बीकेटी और महिला थाने की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

पीड़िता का आरोप है कि 1 सितंबर को जब वह शिकायत लेकर बीकेटी थाने पहुंची, तो थाना प्रभारी ने उसका प्रार्थना पत्र तक नहीं लिया और खुद ही मामला सुलझाने की बात कही। इसके बाद 11 सितंबर को वह महिला थाने पहुंची, लेकिन वहां भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। महिला ने महिला थाना प्रभारी पर सिपाही का पक्ष लेने, पैसों का लेन-देन कर गर्भपात कराने की सलाह देने और मांग न मानने पर उल्टा कार्रवाई की धमकी देने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें: कार में दूसरी लड़की के साथ था शहनवाज, प्रेमिका ने टोका तो…

मंगलवार को दोबारा महिला थाने पहुंचने पर भी उसे सिर्फ समझौते की ही बात कही गई। अब पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और आरोपी सिपाही के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिला द्वारा लगाए गए इन आरोपों की जांच की जा रही है और अभी स्वतंत्र रूप से इनकी पुष्टि नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं की आजादी पर तालिबानी ताला

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...