UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के नतीजों में बेटियों का दबदबा, हाईस्कूल और इंटर में सीतापुर-बाराबंकी की छात्राओं ने किया टॉप
UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने गुरुवार को लाखों विद्यार्थियों का इंतज़ार खत्म करते हुए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष के नतीजों में एक बार फिर छात्राओं ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए बेटों को पीछे छोड़ दिया है।
टॉपर्स की सूची में बेटियों का दबदबा
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, हाईस्कूल (10वीं) में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83% अंक पाकर संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में भी सीतापुर का डंका बजा, जहाँ शिखा वर्मा ने 97.60% अंकों के साथ प्रदेश की टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया।
परीक्षा और मूल्यांकन के मुख्य आंकड़े
परीक्षा आयोजन: 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच प्रदेश के 75 जिलों में 8,033 केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा संपन्न हुई।
कुल परीक्षार्थी: 10वीं में 26.02 लाख और 12वीं में 24.91 लाख छात्र शामिल हुए।
रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन: लगभग 2.75 करोड़ उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच मात्र 15 कार्य दिवसों में पूरा किया गया।
विश्वसनीयता: परिणाम को त्रुटिहीन बनाने के लिए पहली बार प्रधानाचार्यों और वरिष्ठ प्रवक्ताओं को विशेष ‘अंकेक्षक’ के रूप में तैनात किया गया था।
इसे भी पढ़ें: सिनेमाघरों में फिर दिखेगा मिर्जापुर का भौकाल
यहाँ देखें अपना रिजल्ट
बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर और SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं। राज्य स्तर पर स्थान पाने वाले मेधावी छात्रों को प्रदेश सरकार द्वारा विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Kahani: मां की सीख
