Amravati video case: नागपुर की 15 वर्षीय नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत

Amravati video case

Amravati video case: अमरावती जिले में नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो सामने आने के बाद से मचे हड़कंप के बीच प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तमाम अपीलों के बावजूद जहां अब तक कोई पीड़िता सामने आकर शिकायत दर्ज कराने को तैयार नहीं हुई थी, वहीं अब नागपुर की 15 वर्षीय एक नाबालिग ने आगे आकर शिकायत दर्ज करा दी है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि अन्य संभावित पीड़िताओं से भी अपने बयान दर्ज कराने की अपील की जा रही है।

आठ आरोपी गिरफ्तार, कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त

मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक हार्ड डिस्क और एक टैबलेट सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। इन सभी उपकरणों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। बावनकुले ने बताया कि जांच रिपोर्ट जल्द ही आने की उम्मीद है।

amravati ayan ahmed

180 लड़कियों को बनाया शिकार

बता दें कि इस मामले में मुख्य आरोपी अयान तनवीर अहमद (19) और उसके साथी तनवीर अमद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी ने करीब 180 लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उनका यौन उत्पीड़न किया। शुरुआत में यह मामला कुछ ही लड़कियों से जुड़ा माना जा रहा था, लेकिन बाद में पता चला कि आरोपी ने बड़ी संख्या में नाबालिगों को अपना शिकार बनाया है।

जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी अयान तनवीर अहमद अमरावती के कथोरा रोड पर एक किराए के फ्लैट में रहता था और अलग-अलग जगहों पर पीड़िताओं से मिलता था। आरोप है कि वह लड़कियों को सोशल मीडिया के जरिए फंसाता था और फिर उनका ब्लैकमेल करना शुरू कर देता था। उसने कई लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए।

amravati ayan ahmed

पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत केस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा शेयर किए गए 100 से ज्यादा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। पुलिस ने अब तक आठ पीड़ित लड़कियों की पहचान की है और उनके परिवारों से संपर्क साधा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: TCS नासिक में धर्मांतरण और यौन शोषण के 12 पीड़ित, निदा खान अब भी फरार

प्रशासन ने आरोपी के अवैध निर्माण को ढहाया

प्रशासन ने मुख्य आरोपी अयान तनवीर के घर के अवैध हिस्से को जमींदोज कर दिया है। इससे पहले अवैध निर्माण हटाने का नोटिस भी जारी किया गया था। मुख्य आरोपी को 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अमरावती के पुलिस अधीक्षक कार्यालय का दौरा कर पूरे मामले की समीक्षा की और पीड़िताओं से संपर्क कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें: ममता सरकार पर जमकर बरसीं कंगना रनौत

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...