डॉ. नीरजा माधव महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती समिति की सदस्य नामित

litterateur neerja madhav nominated

वाराणसी: नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित एवं देश की प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. नीरजा माधव को केंद्र सरकार ने एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गठित उस उच्च स्तरीय समिति का सदस्य बनाया गया है, जो महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले दो वर्षीय राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की रूपरेखा और क्रियान्वयन तय करेगी।

संस्कृति मंत्रालय ने जारी की सूचना

डॉ. नीरजा माधव को इस मनोनयन की आधिकारिक सूचना भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव की ओर से प्राप्त हुई है। यह समिति देश भर में महात्मा फुले के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन करेगी। साहित्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकीं डॉ. माधव का कद प्रशासनिक और नीतिगत स्तर पर भी बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड तमिलनाडु से गिरफ्तार

शिक्षा मंत्रालय: भारत सरकार के बुक प्रमोशन काउंसिल में भी उन्हें ‘लेखक सदस्य’ के रूप में नामित किया गया है।

कबीर अकादमी: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें कबीर अकादमी की शासी सदस्य (Governing Member) बनाया गया है।

अनुभव: इससे पूर्व वे नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) की न्यासी सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

साहित्यिक योगदान और पहचान

डॉ. नीरजा माधव के उपन्यास और कहानियाँ न केवल पाठकों के बीच लोकप्रिय हैं, बल्कि कई राज्यों के स्कूली बोर्ड और विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों का भी हिस्सा हैं। उनके साहित्य पर देश भर के शोधार्थी पीएचडी (Ph.D) और अन्य शोध कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2021 में उन्हें राष्ट्रपति द्वारा देश के सर्वोच्च महिला नागरिक सम्मान ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।

इसे भी पढ़ें: विकास और सुशासन के मुद्दों पर भी काम करे मीडिया

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...