उपज अधिवेशन में बोले राज्यपाल संतोष गंगवार, पत्रकारों की समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत

santosh gangwar upaj convention

Basti News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पत्रकारों से आह्वान किया है कि वे देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के डिजिटल दौर में पत्रकारों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है।

गंगवार 11 अप्रैल को मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित होटल राही में आयोजित उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) के प्रादेशिक अधिवेशन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

आजादी की लड़ाई में पत्रकारों की रही बड़ी भूमिका: राज्यपाल

अपने संबोधन में राज्यपाल गंगवार ने ऐतिहासिक संदर्भों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई में पत्रकारों ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आज के बदलते समय में भी उनकी जिम्मेदारी उतनी ही महत्वपूर्ण बनी हुई है। पत्रकारों को ऐसी खबरें करनी चाहिए जो सीधे तौर पर समाज से जुड़ी हों और लोगों के काम आएं।

इसे भी पढ़ें: Basti News: घरेलू गैस संकट को लेकर सड़क पर उतरी महिला कांग्रेस

पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों और समस्याओं का जिक्र करते हुए राज्यपाल गंगवार ने कहा कि इन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने अपने कार्यकाल को याद करते हुए बताया कि जब वे श्रम मंत्री थे, तब उन्होंने पत्रकारों के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे। वे उनकी समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं।

santosh gangwar upaj convention

अच्छे कार्यों के लिए जयंत मिश्र और रमेश मिश्र सम्मानित

इस अधिवेशन में पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उपज के प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्र और बस्ती के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र को सम्मानित किया गया। उनकी उपलब्धियों को संगठन ने सराहा। प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्र ने अधिवेशन की कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान पत्रकारों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। इन प्रस्तावों में प्रमुख हैं-

पत्रकारों के लिए पेंशन की व्यवस्था।

आयुष्मान कार्ड से जुड़ी समस्याओं को दूर करना।

रेल यात्रा रियायत को बहाल करना।

आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करना।

प्रेस मान्यता समिति का गठन।

रोडवेज में मुफ्त सहयात्री सुविधा।

पत्रकार सुरक्षा सुनिश्चित करना।

छोटे अखबारों को विज्ञापन की व्यवस्था।

पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना।

उपज के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि संगठन इन सभी प्रस्तावों को सरकार के पास भेजेगा और उन्हें लागू कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने पत्रकारों की एकता और संगठन की मजबूती पर बल दिया।

इसे भी पढ़ें: दुष्कर्मऔर मंदिर में शादी के बाद घर से निकाला, इंसाफ के लिए एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...