फरमान को छोड़कर मोनालिसा हुई फरार, पति ने लगाई मदद की गुहार
अजमेर: महाकुंभ में अपनी कजरारी आंखों से वायरल हुई मोनालिसा भोसले शादी के बाद से ही सुर्खियों में हैं। लेकिन अब इस कहानी ने एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। मोनालिसा के पति फरमान खान ने दावा किया है कि वह उसे छोड़कर भाग गई है और वह उसे तलाशने के लिए राजस्थान के अजमेर-पुष्कर में भटक रहा है।
वीडियो में लोगों से मदद की अपील
फरमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद को अजमेर और पुष्कर में बताते हुए दिखाई देता है।
वीडियो में फरमान कहता है, मोनालिसा भाग गई है। मैं उसे ढूंढने के लिए अजमेर-पुष्कर आया हूं। वह वीडियो में लोगों से मदद की अपील भी करता दिखाई देता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे मामले ने एक नया और पेचीदा रूप ले लिया है।

शादी के बाद छोड़ा साथ
जानकारी के अनुसार, मोनालिसा ने शादी के बाद अपने पति का साथ छोड़कर अज्ञात स्थान पर जाने की बात कही है। फरमान अब उसे तलाशने के लिए अलग-अलग जगहों पर भटक रहा है। बता दें कि मोनालिसा भोसले ने हाल ही में केरल के रहने वाले फरमान खान से शादी की थी। यह शादी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी।

NCST जांच में मोनालिसा नाबालिग पाई गई
इधर, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में मोनालिसा भोसले नाबालिग पाई गई है। इस खुलासे के बाद उसकी उम्र को लेकर उठा विवाद और गहरा गया है। इस खुलासे के सामने आने के बाद घुमंतू पारधी समुदाय के लोगों ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के नाम ज्ञापन सौंपकर मोनालिसा का विवाह ‘अमान्य’ करने की मांग की है।
कुंभ वाली मोनालिसा भाग गई, पति फरहान का दावा, अब कह रहा, मोनालिसा भाग गई। उसे खोज रहा। सुनिए क्या कुछ कहा है ? 👇👇 #Monalisa #monalisabhosale #ashabhosale #prayagraj #viralvídeo pic.twitter.com/AFgf6aop0e
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) April 12, 2026
इसे भी पढ़ें: यूपी में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार की चर्चा तेज, इन चेहरों को मिल सकती है जगह
फरमान के खिलाफ POCSO के तहत FIR
पुलिस ने बताया कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर महेश्वर में मोनालिसा के पति के खिलाफ कथित अपहरण और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मार्च में केरल के तिरुवनंतपुरम में मोनालिसा और फरमान खान की हिंदू रीति-रिवाजों से शादी हुई थी। शादी के बाद मोनालिसा के परिजनों ने इस विवाह को ‘लव जिहाद’ का नाम दिया था और दावा किया था कि वह नाबालिग है।
महेश्वर से भाजपा विधायक राजकुमार मेव और भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल ने बीते शुक्रवार को कहा कि केरल में उनकी शादी लव जिहाद का मामला है और मोनालिसा को घर वापस लाया जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Kangana Sharma का बॉस लेडी अवतार, ब्लैक ब्लेजर ड्रेस में ढाया कहर
