रेप के आरोपी अशोक खरात पर कांग्रेस नेता वडेट्टीवार का बड़ा हमला, 39 विधायकों के संपर्क का दावा

ashok kharat fake baba case

Newschuski Digital Desk: महाराष्ट्र के नाशिक से उभरा स्वयंभू बाबा और ज्योतिषि अशोक खरात का मामला अब एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक तूफान का रूप ले चुका है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इस पूरे कांड को भारत की एप्स्टीन फाइल (India’s Epstein File) करार देते हुए अत्यंत गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि यदि इस मामले की तह तक जाँच हुई, तो यह मौजूदा सरकार के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

39 विधायकों के संपर्क का दावा

वडेट्टीवार ने नाशिक की एक अदालत द्वारा अशोक खरात की पुलिस हिरासत 1 अप्रैल, 2026 तक बढ़ाने के बाद यह तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि खरात के 39 विधायकों के साथ सीधे संपर्क हैं। कांग्रेस नेता ने आशंका जताई कि ये रसूखदार लोग खुद को बचाने के लिए खरात को बलि का बकरा बना सकते हैं। उन्होंने मंत्री दीपक केसरकर के उस बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने 39 विधायकों के खरात से संपर्क में होने की बात कही थी।

वडेट्टीवार ने मांग की कि इन सभी 39 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाएं और मंत्री दीपक केसरकर से जुड़े नाम सार्वजनिक करें। पूरे मामले को दबाने की कोशिश हो रही है। इसमें शामिल सभी लोगों, चाहे वे विधायक हों या मंत्री, की गहन जांच होनी चाहिए। ये रसूखदार लोग सबूतों को नष्ट कर सकते हैं या अशोक खरात को मरवा भी सकते हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश की समस्याओं की अनदेखी कर चुनावी राजनीति पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने पश्चिम एशिया संकट के बीच आवश्यक वस्तुओं के लिए लंबी कतारों का जिक्र करते हुए सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाए।

अशोक खरात (67) को 18 मार्च 2026 को एक 35 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसने उस पर 3 साल से अधिक समय तक बार-बार बलात्कार और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। खरात नाशिक जिले के मिरगांव में एक मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख हैं और वर्षों से कई प्रमुख राजनेताओं से मिलते रहे हैं। शहर के सरकारवाड़ा पुलिस थाने में अब तक उनके खिलाफ 10 प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई हैं, जिनमें से आठ यौन उत्पीड़न और दो धोखाधड़ी से संबंधित हैं।

nasik astrologer ashok kharat arrested

SIT की जाँच में रूह कँपा देने वाले हैं तथ्य आए सामने

SIT को 100 से अधिक शिकायतें: जाँच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) को पिछले कुछ दिनों में फोन पर 100 से अधिक शिकायतें मिली हैं, जिनमें से अधिकतर महिलाओं की हैं।

अश्लील वीडियो और हथियार: छापेमारी में 100 से ज्यादा संदिग्ध अश्लील वीडियो, 8 लाख रुपये नकद, एक पिस्टल और बड़ी मात्रा में संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। पिस्तौल की 5 गोलियां गायब हैं, जिससे नरबलि की आशंका और गहरी हुई है।

रहस्यमयी तरल पदार्थ: लोक अभियोजक शैलेंद्र बागडे ने अदालत में कहा कि खरात यौन शोषण से पहले पीड़ितों को बहलाने-फुसलाने के लिए कोई ‘पानी या तरल पदार्थ’ देते थे, जिसकी जाँच अभी बाकी है।

nasik astrologer ashok kharat arrested

10 साल में 1500 करोड़ का बेनामी साम्राज्य

अशोक खरात खुद को ऑस्ट्रेलियाई मर्चेंट नेवी का कैप्टन और कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट बताता था। उसने दावा किया कि वह 154 देशों की यात्रा कर चुका है और 12 विदेशी भाषाएं जानता है। उसने पिछले 5 साल में 15 बार तुर्किए (Turkey) की यात्रा की।

एल्विश हनी और 9 लाख/किलो शहद: खरात ने महज 10-12 साल में करीब 1500 करोड़ रुपये का बेनामी साम्राज्य खड़ा किया। वह एल्विश हनी’ (Elvish Honey) नाम से शहद बेचता था, जिसके बारे में दावा किया गया कि यह तुर्किए की समुद्री गुफाओं से लाया गया है और इससे यौन शक्ति बढ़ती है। इसकी कीमत 9 लाख रुपये प्रति किलो तक रखी जाती थी।

इसे भी पढ़ें: अशोक खरात पर रेप का 8वां केस दर्ज, 100 से ज्यादा पीड़िताओं ने हेल्पलाइन पर खोली पोल

5 शहरों में फैला नेटवर्क

नाशिक (सिन्नर): 3.5 एकड़ में श्री शिवनिका संस्थान, जहाँ तांत्रिक अनुष्ठान के लिए गुप्त कमरे बने हैं।

अहिल्यानगर: फार्महाउस में अघोरी विधि के सबूत, जहाँ नरबलि की आशंका है।

शिर्डी: एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का केस।

मुंबई: पाँच सितारा होटलों में स्थायी सुइट, जहाँ डील और मुलाकातें होती थीं।

पुणे: बेनामी फ्लैट्स, रसूखदार क्लाइंट्स से मुलाकात।

इसे भी पढ़ें: IAS रिंकू सिंह राही ने नौकरी से दिया इस्तीफा

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...