यूपी में 27 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SP- SSP बदले
UP Police Transfers: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल का एक बड़ा आदेश जारी किया। इसके तहत 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सरकार के इस कदम से कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बदल गए हैं। वहीं, कुछ अधिकारियों को पीएसी और कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं के मद्देनजर किया गया है। आदेश जारी होने के बाद सभी अधिकारियों को नई पोस्टिंग पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन जिलों के पुलिस प्रमुख बदले
तबादला आदेश के अनुसार, एटा, रामपुर, मऊ, महोबा, अमरोहा, कौशांबी, हमीरपुर, शाहजहांपुर, चंदौली, जालौन, बहराइच, फिरोजाबाद और महाराजगंज समेत कई जिलों के पुलिस प्रमुखों का स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा लखनऊ, गौतमबुद्धनगर और वाराणसी कमिश्नरेट में भी तैनाती में बदलाव किया गया है।
कहां से किसे भेजा गया
चंद्र प्रकाश: आईजी प्रशिक्षण, लखनऊ से आईजी सुरक्षा, लखनऊ
राजेश द्विवेदी: एसपी शाहजहांपुर से कमांडेंट 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़
श्याम नारायण सिंह: एसएसपी एटा से कमांडेंट एसडीआरएफ, लखनऊ
प्रबल प्रताप सिंह: एसपी महोबा से एसपी अपराध, पुलिस मुख्यालय लखनऊ
विद्यासागर मिश्र: एसपी रामपुर से कमांडेंट 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर
राजेश कुमार-II: एसपी कौशांबी से कमांडेंट 44वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ
आदित्य लांघे: एसपी चंदौली से एसपी फिरोजाबाद
अमित कुमार आनंद: एसपी अमरोहा से डीसीपी, लखनऊ कमिश्नरेट
ईलामारन जी.: एसपी मऊ से एसएसपी एटा
डॉ. दुर्गेश कुमार: एसपी जालौन से कमांडेंट 6वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या
राम नयन सिंह: एसपी बहराइच से कमांडेंट 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर
सौरभ दीक्षित: एसपी फिरोजाबाद से एसपी शाहजहांपुर
सोमेंद्र मीणा: एसपी महाराजगंज से एसपी रामपुर
डॉ. दीक्षा शर्मा: एसपी हमीरपुर से डीसीपी, लखनऊ कमिश्नरेट
निपुण अग्रवाल: डीसीपी लखनऊ से कमांडेंट 9वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद
कमलेश बहादुर: कमांडेंट 49वीं वाहिनी पीएसी से एसपी मऊ
इसे भी पढ़ें: द लर्निंग वर्ल्ड स्कूल का ब्रजेश पाठक ने किया भव्य उद्घाटन
कमिश्नरेट में भी हुए बदलाव
लखनऊ कमिश्नरेट में भी कई अधिकारियों की पोस्टिंग बदली गई है। अमित कुमार आनंद और डॉ. दीक्षा शर्मा को डीसीपी के पद पर लखनऊ भेजा गया है। वहीं, निपुण अग्रवाल को लखनऊ से हटाकर पीएसी में भेजा गया है।
प्रशासनिक दृष्टि से अहम फेरबदल
सरकार ने इस फेरबदल में कई अधिकारियों को पीएसी (प्रांतीय आर्म्ड कांस्टेबुलरी) और एसएसएफ (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) में भेजा है, जिसे प्रशासनिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। अधिकारियों के तबादले का यह दौर आगामी चुनाव और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को देखते हुए किया गया है।
इसे भी पढ़ें: 25 साल पुराने मंदिर के बाद अब 12 साल पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर
