The Kerala Story 2 की दिव्या बनीं अदिति भाटिया, डांस रील के जरिए बताया किरदार का जुनून

the kerala story 2 aditi bhatia diva

The Kerala Story 2: बॉलीवुड फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ में अपने किरदार दिव्या को लेकर अदिति भाटिया ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक खास अंदाज में बात की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस रील पोस्ट की, जिसके जरिए उन्होंने अपने किरदार के बारे में खुलकर बताया।

दिव्या के लिए डांस उसका जुनून है

वीडियो पोस्ट करते हुए अदिति ने कैप्शन में लिखा, दिव्या के लिए डांस उसका जुनून है। वह बेबाक और निडर है, यह रोल मेरे लिए एक अलग अनुभव लेकर आया। दिव्या एक ऐसी लड़की है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने आगे कहा, मैंने खुद कभी डांस रील नहीं बनाई, लेकिन इस रोल के जरिए मुझे इस दुनिया का हिस्सा बनने का मौका मिला।

फैंस को पसंद आया अदिति का अंदाज

अदिति का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट कर कहा कि अदिति ने दिव्या के किरदार को बेहद प्रभावशाली तरीके से पेश किया है। वहीं कुछ ने फिल्म की भी तारीफ की।

क्या है फिल्म की कहानी

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ की कहानी तीन मुख्य किरदारों दिव्या, नेहा और सुरेखा के इर्द-गिर्द घूमती है।

दिव्या (अदिति भाटिया): राजस्थान की 16 साल की दिव्या डांस और ऑनलाइन रील बनाने की शौकीन है। उसके माता-पिता उसकी आदतों से खुश नहीं हैं, लेकिन जब वह रशीद नाम के लड़के से मिलती है, तो उसे लगता है कि वह उसके जीवन का सही साथी है। रशीद उसे शादी के बाद पूरी आजादी देने का वादा करता है, लेकिन असलियत कुछ और ही होती है।

इसे भी पढ़ें: ऑस्कर के मंच पर फिर दिखेगा प्रियंका चोपड़ा का जलवा

नेहा (ऐश्वर्या ओझा): मध्य प्रदेश की नेहा एक एथलीट है, जो बड़े सपनों के साथ अपने भविष्य को संवारने की कोशिश करती है। उसे फैजान नाम के लड़के से प्यार हो जाता है, जो शुरुआत में अपना असली मकसद छुपाता है।

सुरेखा (उल्का गुप्ता): केरल की सुरेखा यूपीएससी की तैयारी कर रही होती है, जो पत्रकार बनने के बहाने सलीम से मिलती है।

शुरू में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन धीरे-धीरे तीनों लड़कियों का जीवन बदलता है और उन्हें धर्मांतरण और धार्मिक दबाव का सामना करना पड़ता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे इन तीनों लड़कियों को प्यार और शादी के बहाने फंसाया जाता है। बता दें कि ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और यह दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: The Kerala Story 2 : राजस्थान से MP तक धर्मांतरण की डरावनी कहानी

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...