Skip to content
News Chuski

News Chuski

Latest Breaking Hindi News

Primary Menu News Chuski

News Chuski

  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अयोध्या
    • अलीगढ़
    • आगरा
    • आजमगढ़
    • कानपुर
    • चित्रकूट
    • झांसी
    • देवीपाटन
    • प्रयागराज
    • मिर्जापुर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • वाराणसी
    • सहारनपुर
  • लखनऊ
  • बस्ती
  • गोरखपुर
  • राज्य
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • क्राइम न्यूज
  • लाइफस्टाइल
  • करियर
  • ई पेपर
  • वायरल
    • कहानी
    • युवा
    • विचार
    • साहित्य
  • Home
  • युवा
  • जानिए कैसे मिलेगा टि्वटर-फेसबुक का ब्लू टिक, Verified Account के हैं कई फायदे
  • युवा

जानिए कैसे मिलेगा टि्वटर-फेसबुक का ब्लू टिक, Verified Account के हैं कई फायदे

Raghvendra Mishra June 2, 2021

twitter-facebook जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब लोगों की जिंदगी में शामिल हो चुके हैं। गांव से लेकर शहर तक शायद ही कुछ ऐसे लोग हों जिनके स्मार्टफोन फोन में फेसबुक और ट्विटर की आईडी न हो। यह हाल फेसबुक और ट्विटर के प्रोफेशनल यूजर्स का है। जो कई घंटों तक सोशल प्लेटफॉर्म पर चिपके रहते हैं ओर ट्रेंडिंग टॉपिक को लेकर ट्वीट-रिट्वीट करते रहते हैं। चूंकि करोड़ों लोग इन प्लेटफॉर्मों पर है ऐसे में यूजर्स को सिग्निफिकेंट पर्सनालिटीज, सेलिब्रिटीज या अपने फील्ड में कार्य करने वाली कंपनियों इत्यादि की पहचान के लिए ब्लू बैज (ब्लू टिक) दिया जाता है। आप लोग भी देखते होंगे कि कई लोगों के फेसबुक और ट्विटर (twitter-facebook) प्रोफाइल पर ब्लू टिक दिख जाता है। ऐसे में दिमाग में यह सवाल आता है कि आखिर इसका मतलब क्या होता है।

ऐसे में जिन यूजर्स की प्रोफाइल पर ब्लू टिक दिख जाए समझ लीजिए कि ट्विटर ने उस अकाउंट को वेरीफाई किया है, और उसके बाद ही उसे ब्लू टिक मिला है। वहीं कई लोग ऐसे भी है जो ब्लू बैज/ब्लू टिक अप्लाई करने की प्रक्रिया को जानने व समझने की कोशिश करते रहते हैं। बता दें कि ट्विटर की नई वेरिफिकेशन पॉलिसी के तहत अब कोई भी ट्विटर यूजर अपनी प्रोफाइल सेटिंग में जाकर अकाउंट वेरीफिकेशन के लिए आवेदन कर सकता है। पहले यह प्रक्रिया कठिन थी, लेकिन अब थोड़ा सरल हो गया है। वहीं फेसबुक आज भी थोड़ा अलग है।

इसे भी पढ़ें: Priya Prakash Varrier हुईं टॉपलेस, तस्वीरों ने मचाया तहलका

गौरतलब है कि ट्विटर ने जहां अब पब्लिक वेरिफिकेशन लेना शुरू किया है, तो फेसबुक बहुत पहले से ही पब्लिक वेरिफिकेशन के लिए रिक्वेस्ट लेता है। फेसबुक के लिए अगर आप ब्लू टिक के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इस लिंक (https://www.facebook.com/help/contact/342509036134712) पर जाकर जरूरी जानकारी देनी होंगी। इन डिटेल्स को सही से भरने के बाद आपके पास एक ईमेल आता है, जिसमें कुछ निर्देश दिए होते हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुसार आपको आगे बढ़ना है।

बताते चलें कि अगर आप अपनी फेसबुक प्रोफाइल को वेरीफाई करना है, तो इसके लिए आपको अपने देश के नाम के साथ अपनी आईडी और फोटो अपलोड करना होता है। वैलिड आईडी के लिए पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डाक्युमेंट आप अपलोड कर सकते हैं।

अगर आपका किसी कंपनी का फेसबुक पेज है, तो ऑफिशियल डॉक्यूमेंट जिस पर मुहर लगी हो, उसके साथ आप ब्लू टिक के लिए अपलोड कर सकते है। कंपनी का कौन-कौन सा वैलिड डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा, इसकी जानकारी भी आप उपरोक्त लिंक पर ले सकते हैं। फॉर्म सबमिट करते समय, आपको सब्जेक्टिव रूप से कुछ अन्य डिटेल भी देने होते हैं कि आपका पेज या प्रोफाइल आखिर क्यों वेरीफाई किया जाना चाहिए!

इसे भी पढ़ें: सिलेंडर में धमाके के बाद जमींदोज हुए दो मकान

इसी के साथ ही अगर आपके पास पहले से आपका ट्विटर या कोई दूसरा सोशल मीडिया पर वेरीफाइड अकाउंट है, तो उसका लिंक भी आप फेसबुक वेरिफिकेशन के समय डाल सकते हैं, और सबमिट करने के बाद वेट करने का विकल्प आपके पास होता है। अगर आपने ठीक तरह से सब कुछ अपलोड किया है, तो उम्मीद की जानी चाहिए कि आपका पेज या प्रोफाइल वेरीफाई हो जाएगा। लेकिन किसी कारण वश अगर यह रिजेक्ट हो जाता है, तो आप 30 दिन के बाद फिर से अप्लाई कर सकते हैं।

इसी तरह ट्विटर की भी प्रक्रिया है, यहां भी आपको आईडी अपलोड करने के साथ-साथ कुछ लिंक देने होते हैं। इसके रिव्यु के बाद ट्विटर वेरीफाई करता है। ट्विटर ब्लू टिक के लिए सामान्य तौर पर जिन्हें योग्य मानती है, जिनकी एलिजिबिलिटी स्वीकार की जाती है, वह कोई गवर्नमेंट हो सकती है, कंपनियां, फ्रीलांसर्स और दूसरे ऑर्गेनाइजेशन भी हो सकते हैं। इसके साथ ही यह न्यूज़ ऑर्गेनाइजेशन और जर्नलिस्ट भी हो सकते हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी हो सकते हैं, इसके अलावा स्पोर्ट्स और गेमिंग इंडस्ट्री भी इसमें शामिल है। एक्टिविस्ट और दूसरे इनफ्लुएंस करने वाले लोग भी ब्लू टिक के लिए ट्विटर को आवेदन कर सकते हैं।

ट्विटर ब्लू टिक के लिए आवेदन करने से पहले आपको कुछ बातों को ध्यान देना जरूरी होता है। इसके लिए तब आपका अकाउंट कंप्लीट होना चाहिए। जैसे प्रोफाइल नेम, तस्वीर के साथ ईमेल आईडी, फोन इत्यादि सब कम्प्लीट और सही होना चाहिए। इसके साथ ही कम से कम 6 महीने से आप ट्विटर पर सक्रिय हों। ध्यान रहे, सक्रिय होना काफी मायने रखता है। अलावा आपका कोई भी ट्वीट, ट्विटर पॉलिसी के अगेंस्ट नहीं होना चाहिए। ब्लू टिक के लिए अप्लाई करने के बाद आपको मेल आती है, इसके बाद आपको उसके दिए गए निर्देशों के अनुसार आगे की प्रक्रिया जारी रखनी होती है। पूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी अगर आपका अकाउंट अप्रूव नहीं होता है तो 30 दिन के बाद आप इस प्रक्रिया के तहत फिर से आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सरकार के खिलाफ नहीं बोल सकेगा मीडिया

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को Like व Twitter व Instagram पर Follow करना न भूलें...

Post navigation

Previous: Priya Prakash Varrier: फोटोशूट में हुईं टॉपलेस, तस्वीरों ने मचाया तहलका
Next: मौसम विभाग ने दी चेतावनी: मॉनसून की दस्तक से पहले यूपी में झमाझम बारिश के आसार

Related Posts

English Education
  • Blog
  • special news
  • Top News
  • युवा
  • विचार

अंग्रेजी शिक्षा से बढ़ी घर और स्कूल की दूरी?

Raghvendra Mishra October 30, 2026
UP Government Jobs
  • Top News
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • युवा
  • लखनऊ

योगी सरकार नागरिक सुरक्षा विभाग के 191 पदों पर जल्द करेगी भर्ती

Raghvendra Mishra September 17, 2026
NITI Aayog
  • special news
  • Top News
  • देश
  • युवा

नीति आयोग की रिपोर्ट ने खोली पोल, देश में 8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न रोजगार में, न प्रशिक्षण में

Raghvendra Mishra August 25, 2026
  • Latest
  • Popular
  • Trending
  • Archana Singh Ayodhya
    • अयोध्या
    • उत्तर प्रदेश
    • मनोरंजन

    संघर्षों की तपिश में निखरीं अर्चना, सुरों की साधना से संगीत जगत में बनाई विशिष्ट पहचान

    Raghvendra Mishra November 6, 2026
  • Anupama Raag
    • Top News
    • लखनऊ

    अनुराग भदौरिया की पत्नी अनुपमा राग ने डिप्टी कमिश्नर पद से दिया इस्तीफा

    Raghvendra Mishra November 6, 2026
  • Muslim MPs
    • special news
    • Top News
    • देश
    • विदेश

    अमेरिका से भारत तक संसद में कितनी है मुस्लिम सांसदों की हिस्सेदारी? जानें ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा का आंकड़ा

    Raghvendra Mishra November 6, 2026
  • Dhirendra Shastri
    • Blog
    • special news
    • Top News
    • विचार
    • साहित्य

    उत्तर प्रदेश की राजनीति में सनातनी बनने की होड़

    Raghvendra Mishra November 6, 2026
  • Shraddha Dubey
    • उत्तर प्रदेश
    • क्राइम न्यूज
    • लखनऊ

    श्रद्धा निजी वीडियो से शिवा को करती थी ब्लैकमेल, हुक्का बार में हुई थी पहली मुलाकात

    Raghvendra Mishra November 5, 2026
  • Archana Singh Ayodhya
    • अयोध्या
    • उत्तर प्रदेश
    • मनोरंजन

    संघर्षों की तपिश में निखरीं अर्चना, सुरों की साधना से संगीत जगत में बनाई विशिष्ट पहचान

    Raghvendra Mishra November 6, 2026
  • Anupama Raag
    • Top News
    • लखनऊ

    अनुराग भदौरिया की पत्नी अनुपमा राग ने डिप्टी कमिश्नर पद से दिया इस्तीफा

    Raghvendra Mishra November 6, 2026
  • Shraddha Dubey
    • उत्तर प्रदेश
    • क्राइम न्यूज
    • लखनऊ

    श्रद्धा निजी वीडियो से शिवा को करती थी ब्लैकमेल, हुक्का बार में हुई थी पहली मुलाकात

    Raghvendra Mishra November 5, 2026
  • Swami Jitendranand Saraswati
    • वाराणसी

    मनुस्मृति में संशोधन नहीं, शास्त्रों में प्रक्षेप और चोरी हुई पांडुलिपियों को सामने लाना हमारा उद्देश्य : स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती

    Raghvendra Mishra November 5, 2026
  • US Midterm Elections 2026 results
    • Blog
    • special news
    • Top News
    • विचार
    • विदेश

    दबदबा था, दबदबा है मगर अब वैसा नहीं रहेगा

    Raghvendra Mishra November 5, 2026
  • Archana Singh Ayodhya
    • अयोध्या
    • उत्तर प्रदेश
    • मनोरंजन

    संघर्षों की तपिश में निखरीं अर्चना, सुरों की साधना से संगीत जगत में बनाई विशिष्ट पहचान

    Raghvendra Mishra November 6, 2026
  • Anupama Raag
    • Top News
    • लखनऊ

    अनुराग भदौरिया की पत्नी अनुपमा राग ने डिप्टी कमिश्नर पद से दिया इस्तीफा

    Raghvendra Mishra November 6, 2026
  • Muslim MPs
    • special news
    • Top News
    • देश
    • विदेश

    अमेरिका से भारत तक संसद में कितनी है मुस्लिम सांसदों की हिस्सेदारी? जानें ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा का आंकड़ा

    Raghvendra Mishra November 6, 2026
  • Dhirendra Shastri
    • Blog
    • special news
    • Top News
    • विचार
    • साहित्य

    उत्तर प्रदेश की राजनीति में सनातनी बनने की होड़

    Raghvendra Mishra November 6, 2026
  • Shraddha Dubey
    • उत्तर प्रदेश
    • क्राइम न्यूज
    • लखनऊ

    श्रद्धा निजी वीडियो से शिवा को करती थी ब्लैकमेल, हुक्का बार में हुई थी पहली मुलाकात

    Raghvendra Mishra November 5, 2026

Trending: देश | विदेश | राज्य | खेल | लाइफ़स्टाइल More: विचार | साहित्य |कहानी | बस्ती

News Chuski: About Us | Contact Us | 

Copyright © All rights reserved.

Website Developed by: Arya Media Creations